कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कपिल एक बार फिर से लोगों को हंसाने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो के साथ टेलीविजन पर ग्रैंड कमबैक करने के लिए तैयार हैं। शो के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक पारिवारिक शो होगा। हाल ही में इस शो से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
2 of 4
Kapil Sharma
इसका खुलासा मुंबई मिरर ने किया है। जानकारी के मुताबिक चैनल शो के लॉन्च को धमाकेदार बनाने के लिए जुटा हुआ हैं। लीडिंग डेली के सूत्रों की मानें तो शो के पहले हिस्से में कपिल अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे और खेल भी खेलेंगे। इस खेल में जो जीतेगा उसे उपहार के तौर पर कई चीजें दी जाएंगी। इन तोहफो में घर से संबंधित चीजों के अलावा कार भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 4
कपिल शर्मा
कीकू शारदा इसमें महिला का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही कपिल के दोस्त और करीबी चंदन प्रभाकर कपिल के सहयोगी बनकर शो के गेम सेगमेंट को होस्ट करने में उनकी मदद करेंगे। हालांकि अली असगर को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
ऐसा कहा जा रहा है कपिल का यह शो 'The Hollywood Squares' से प्रेरित है जिसमें खेल और कॉमेडी का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा। यह शो 'सुपर डांसर' की जगह लेगा। कुछ समय पहले ही इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रोमो में कभी कपिल ऑटो में बैठते हुए नजर आए तो कभी बस से लटकते हुए।