फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 14: जैस्मिन भसीन की एंट्री से डर गईं रुबीना दिलैक, अली गोनी के कान में कही ये बात

Tue, 09 Feb 2021 04:04 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जैस्मिन भसीन, अली गोनी, रुबीना दिलैक - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस के घर में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। लड़ाई- झगड़े से इतर घर में अब हाल ही में कंटेस्टेंट्स का सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्त आए हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री जैस्मिन भसीन भी अपने खास दोस्त अली गोनी का सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में दोबारा आई हैं। लेकिन जैस्मिन की घर में एंट्री के बाद रुबीना थोड़ी डरी सहमी हुई सी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जैस्मिन भसीन - फोटो : कलर्स टीवी
दरअसल जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस में एंट्री करने के साथ ही रुबीना दिलैक और अपने पक्के दोस्त अभिनव शुक्ला पर ही भड़कती दिखीं। जैस्मिन भसीन ने न तो इन दोनों से बात की और न ही दोस्त की तरह इनके साथ बर्ताव किया। जैस्मिन का ये रवैया देख रुबीना भी हैरान रह गईं।
विज्ञापन

3 of 5
निक्की तंबोली, राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मिन भसीन ने अपनी एंट्री के साथ ही अली गोनी, राहुल वैद्य और बाकी कंटेस्टेंट्स को रुबीना के खिलाफ भड़काना शुरू कर दिया। जैस्मिन ने घर में आने के बाद निक्की तंबोली को भी कहा कि रुबीना दिलैक ने कभी उन्हें सही सलाह नहीं दी। इसके बाद निक्की ने रुबीना को आकर ये बात बताई। जिससे रुबीना भी दंग रह गईं। उन्होंने ये बात अभिनव को बताई और उन्हें कहा कि जैस्मिन हमें देखकर खुश नहीं हुईं।

4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : instagram: colorstv
इतना सब होने के बाद रुबीना दिलैक स्पा एरिया में बैठती हैं। वहां से अली गोनी को अपने पास बुलाती हैं और उनके कानों में कहती हैं कि उन्हें जैस्मिन भसीन से पॉजिटिव वाइब नहीं आ रही हैं। अगर आगे कुछ होता है तो वो उन्हें संभाल लें और सिचुएशन को सही तरीके सें हैंडल करें। जिस पर अली गोनी उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि वो चीजें संभाल लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni
बता दें कि अली गोनी बिग बॉस हाउस में रुबीना दिलैक को बड़ी बहन का दर्जा दे चुके हैं। जैस्मिन के शो से बाहर जाने के बाद रुबीना ने उन्हें जिस तरह से संभाला था उसके बाद दोनों काफी करीब आ गए थे। हालांकि जास्मिन भसीन को अली और रुबीना के बीच की नजदीकियां पसंद नहीं आईं। उन्होंने अली को इस बारे में समझाने की भी कोशिश की। अब जैस्मिन रुबीना को बार- बार टारगेट करने में लगी हुई हैं।

पढ़ें: जानिए अभिनेता दीप सिद्धू के बारे में सबकुछ, जिसे लाल किले पर हुई हिंसा मामले में पुलिस ने किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें