फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'किन्नर बहू' आज बनेंगी दुल्हन, ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की तस्वीरें हुईं LEAK

Thu, 21 Jun 2018 10:22 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुबीना दिलाइक
टीवी सीरियल में 'छोटी बहू' और 'किन्नर' का रोल करके पॉपुलर होने  वाली रुबीना दिलाइक अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी करने जा रही हैं । आज यानी 21 जून को रुबीना, अभिनव के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रुबीना दिलाइक
शादी शिमला से हो रही है । रुबीना और अभिनव की सगाई की तस्वीरें भी सामने आई हैं। अपनी सगाई में रुबीना ऑलिव कलर की  इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं । वहीं अभिनव ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में हैंडसम लग रहे थे । 

विज्ञापन

3 of 5
रुबीना दिलाइक
शादी के वेन्यू की भी फोटो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रही हैं । वेन्यू को फूलों से सजाया गया है । मंगलवार को रुबीना की मेहंदी रस्म हुई थी । फिर बुधवार को हल्दी रस्म हुई । शिमला में ग्रांड वेडिंग की तैयारी चल रही है ।

4 of 5
हुसैन
शादी में टीवी इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां पहुंच सकती हैं । फिलहाल वेन्यू से हुसैन और उनकी पत्नी टीना की फोटो सामने आई है । टीना ने कुछ देर पहले ही यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुबीना दिलाइक
सृष्टि रोड और करण ग्रोवर भी शिमला में शॉपिंग करते हुए स्पॉट हुए । रुबीना की मेहंदी की फोटो भी सामने आई थी । जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही थीं । फैंस को अब रुबीना की शादी की तस्वीरों का इंतजार है जो जल्द आएंगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें