फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र से संबंध रखती हैं टीवी की ये आठ अभिनेत्रियां, एक्टिंग के साथ खूबसूरती की वजह से खूब बटोरीं सुर्खियां

Wed, 22 Jul 2020 04:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
रुबीना दिलैक, चार्ली चौहान, हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भारत के अलग-अलग प्रदेश के कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने की कोशिश करते हैं। मनोरंजन की दुनिया में यह कलाकार हमेशा अपने अभिनय की वजह से लंबे समय तक दर्शकों के पसंदीदा बने रहते हैं। इसमें टीवी की अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। आज हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो पहाड़ी क्षेत्रों से संबंध रखती हैं और इन्होंने टीवी पर अपनी अमिट छाप छोड़ी हैं। एक नजर इन अभिनेत्रियों पर...
विज्ञापन

2 of 9
रुबीना दिलैक - फोटो : सोशल मीडिया
रुबीना दिलैक
यह छोटे पर्दे की चर्चित और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। यह टीवी सीरियल्स 'छोटी बहू', 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' और 'सौम्या' में अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। रुबीना दिलैक हिमचाल प्रदेश के शिमला की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
अलीशा पंवार - फोटो : सोशल मीडिया
अलीशा पंवार
यह टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां', 'मेरी गुड़िया' और 'जमाई राजा' में नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने अलीशा पंवार के अभिनय को हमेशा पसंद किया है। अलीशा पंवार हिमाचल प्रदेश के शिमला से संबंध रखती हैं। 

4 of 9
शिव्या पठानिया - फोटो : सोशल मीडिया
शिव्या पठानिया
यह टीवी सीरियल 'एक रिश्ता साझेदारी का' में सांची का किरदार करके खूब सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। इसके अलावा शिव्या पठानिया 'राधाकृष्ण' और 'राम सिया के लव कुश' सीरियल में भी दिख चुकी हैं। यह भी पहाड़ी शहर शिमला की रहने वाली हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
ईशानी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
ईशानी शर्मा
यह भी हिमाचल प्रदेश से संबंध रखती हैं। ईशानी शर्मा टीवी सीरियल 'हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें', 'ससुराल सिमर का' और 'इश्कबाज' में अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी चुकी हैं। ईशानी शर्मा हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

6 of 9
चार्ली चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
चार्ली चौहान 
चार्ली 'कैसी ये यारियां', 'बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर', और 'प्यार तुने क्या किया' शो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा चार्ली चौहान रियलिटी शो एमटीवी रोडीज का भी हिस्सा रह चुकी हैं। चार्ली चौहान शिमला से संबंध रखती हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
एकता कौल - फोटो : सोशल मीडिया
एकता कौल
यह अभिनेता सुमीत व्यास की पत्नी और छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। एकता कौल भारत की खूबसूरत जगहों में से एक जम्मू-कश्मीर से संबंध रखती हैं। हाल ही में एकता कौल मां बनीं हैं। एकता कौल टीवी सीरियल 'मेरे अंगने में' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुकी हैं। 

8 of 9
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया
हिना खान
हिना ने लंबे समय तक छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। हिना खान रियलिटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हिना का जन्म जम्मू- कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था।
विज्ञापन

9 of 9
अस्मिता सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अस्मिता सूद
अस्मिता को 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' और 'दिल ही तो है' जैसे टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। अस्मिता सूद ने साउथ सिनेमा की फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। वह शिमला की रहने वाली हैं। 

पढ़ें: जब शाहरुख की तरह पोज देकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था उनकी सुपरहिट फिल्म का गाना, वायरल हुआ पुराना वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें