रोजलिन ने हिना खान की आलोचना की
- फोटो : इंस्टाग्राम@realhinakhan, rozlynkhan
हिना पर लगातार हमलावर हैं रोजलिन
रोजलिन खान और हिना खान पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं। रोजलिन खुद को कैंसर सर्वाइवर बताती हैं। उन्होंने बार-बार हिना पर कैंसर के बारे में गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया है। दोनों के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है। रोजलिन खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और साझा किया था और लिखा, 'झूठ के खिलाफ अपनी आवाज न उठाएं, अन्यथा आपको ट्रोल किया जाएगा, दुर्व्यवहार किया जाएगा और अपमानित किया जाएगा। उफ्फ ये ग्रुपिज्म। इनका कैंसर ही खत्म नहीं हो रहा, दिन रात बस एक ही खबर है नौ महीने से। कोई है तो भाई इस को 'पद्मश्री' दे दो 'दुनिया के सबसे बड़ा कैंसर' पर तो मीडिया राहत की सांस ले और कुछ और काम करे। वास्तव में पैप्स के लिए खेद है।'