फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: रोहित रेड्डी को अपने जन्मदिन पर बेटे आरव से मिला अनमोल तोहफा, अनीता ने वीडियो शेयर कर दी बधाई

Tue, 22 Mar 2022 12:13 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनीता अपने पति रोहित और बेटे आरव के साथ - फोटो : Instagram @anitahassanandani
टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी आजकल मातृत्व का आनंद उठा रही हैं। वह फिलहाल कोई शो नहीं कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं। वह अक्सर अपनी, पति रोहित और अपने बेटे आरव रेड्डी की फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनीता की इंस्टाग्राम पर लगाई गई स्टोरी - फोटो : Instagram @anitahassanandani
हाल ही में अनीता ने रोहित रेड्डी के जन्मदिन के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें रोहित आरव को गोद में लिए नजर आर रहे हैं। इसके साथ ही सब रोहित को जन्मदिन की बधाई दे रहे और साथ में आरव भी कुछ बोलते हैं। इस पर अनीता ने लिखा कि रोहित मुझे लगता है आरव ने पापा कहा..यह है तुम्हारा जन्मदिन का गिफ्ट।
विज्ञापन

3 of 5
अनीता अपने पति रोहित और बेटे आरव के साथ - फोटो : Instagram
इसके साथ ही उन्होंने और भी स्टोरी साझा कि, जिसमें एक में अनीता और रोहित के पैर नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ अनीता ने लिखा कि जन्मदिन आने से पहले के कुछ पल। इसके साथ ही अनीता ने अपनी और रोहित की आरव के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

4 of 5
अनीता अपने पति रोहित और बेटे आरव के साथ - फोटो : Instagram
अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 में प्रेग्नेंसी का एलान किया था। अनीता अपने सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी पारिवारिक तस्वीरों को साझा करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी देखना काफी पसंद करते हैं और आरव के लिए खूब प्यार भरे कमेंट्स करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनीता अपने पति रोहित और बेटे आरव के साथ - फोटो : Instagram
बता दें कि अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से शादी की थी। उन्होंने अक्टूबर 2020 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अनीता कई फिल्मों और टीवी शोज का हिस्सा रही हैं। उन्होंने ‘नागिन’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसम से’ जैसे कई शोज में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें