आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना
रोडीज के दूसरे सीजन में मौजूदा समय में एक सफल अभिनेता बन चुके आयुष्मान खुराना ने जीत हासिल की थी। अभिनेता आयुष्मान खुराना आज इंडस्ट्री में अपने गानों, बेहतरीन फिल्मों और अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्म दी, जिसमें विक्की डोनर, दम लगा के हईशा, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल, बधाई हो जैसी फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेता हाल ही में अपनी फिल्म अनेक में नजर आए थे।