फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रोडीज' फेम रघु राम ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद शेयर की पहली तस्वीर, मुस्कुराते हुए आए नजर

Tue, 21 Apr 2020 04:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Raghu Ram with son - फोटो : Instagram
रियलिटी शो 'रोडीज' से मशहूर होने वाले रघु राम ने बेटे के जन्म के चार महीने बाद पहली तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में रघु राम बेटे के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए रघुराम ने एक कैप्शन भी लिखा है। इस तस्वीर में रघु और उनका बेटा रिदम मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Raghu Ram wife with son - फोटो : Instagram
इस तस्वीर को शेयर करते हुए रघु राम ने लिखा- 'तेरी छोटी सी दुनिया में सबसे बड़ा तेरा पापा। तेरे हर मुसीबत के आगे खड़े तेरे पापा। तेरी नन्हीं सी मुट्ठी में समा जाए तेरे पापा। तू रोए तो तू ही बता कहां जाएं तेरे पापा? मिलिए हम लोगों के आंखों के तारे, हमारी जिंदगी के गीत रिदम से।'
विज्ञापन

3 of 5
karanvir - फोटो : voot
इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए करणवीर बोहरा ने लिखा- 'यह बहुत ही खूबसूरत है। मैं बहुत खुश हूं। ये बहुत ही खास है।' इसके अलावा कई और सितारे भी कमेंट कर रहे हैं। रघु राम की पत्नी नताशा ने रिदम को इसी साल आठ जनवरी को जन्म दिया था। 
 

4 of 5
raghu ram - फोटो : social media
पिता बनने के बाद रघु राम का बयान भी आया था। बयान में रघु ने कहा था- 'अब राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी आपको माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं करता है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raghu ram - फोटो : social media
रघु और नताली साल 2011 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 12 दिसंबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली थी। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही इस शादी में पहुंचे थे। यह शादी दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई थी।

'रामायण' में इस अभिनेता ने निभाए थे तीन किरदार, मशहूर होने के बावजूद लाइमलाइट से हैं दूर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें