फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडीज फेम रघु राम ने की गर्लफ्रेंड से सगाई, 6 महीने पहले ही लिया था तलाक

Sun, 05 Aug 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रघु राम, नताली डि लुसियो
टीवी की दुनिया के मशहूर रिएलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे रघु राम ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से सगाई कर ली है। रघु पिछले 4 महीने से नताली डि लुसियो को डेट कर रहे थे। दोनों ने निजी समारोह के दौरान सगाई कर ली। दोनों की सगाई कुछ करीबियों के बीच कनाडा में हुई।
विज्ञापन

2 of 4
RAGHU RAM
बता दें कि रघु राम नताली डि लुसियो से पहले सुगंधा गर्ग के साथ रिलेशन में थे। रघु और सुगंधा गर्ग की शादी 2 फरवरी 2006 में हुई थी, 12 साल बाद कानूनी तौर पर दोनों ने 29 जनवरी, 2018 को तलाक लिया। तलाक के 2 महीने बाद ही रघु ने नताली डि लुसियो के साथ सोशल मीडिया पर प्यार का इजहार किया।
विज्ञापन

3 of 4
नैटली डी लूसिओ और रघु राम - फोटो : SELF
रघु राम का जन्म 15 अप्रैल 1975 को दिल्ली में हुआ था। रघु राम के जुड़वा भाई भी हैं जिनका नाम राजीव लक्ष्मण है। रघु ने एमटीवी रिएलिटी शो 'रोडीज' और 'स्प्लिट्सविला' को होस्ट कर छोटे पर्दे पर खूब नाम कमाया। टीवी के अलावा रघु ने फिल्मों में भी काम किया है।
विज्ञापन

4 of 4
RAGHU RAM
पर्सनल लाइफ की बात करें तो रघु राम एक आलीशान जिंदगी जीते हैं। उनकी कुल संपत्ति की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये है जिसमें उनके पास मुंबई में एक फ्लैट है साथ ही उनके पास वरना गाड़ी है जिसकी कीमत करीब 12 लाख है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें