'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Rita Bhaduri
रीता भादुड़ी का निधन
3 दशक तक बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार में राज करने वाली एक्ट्रेस रीता भादुड़ी की अचानक आई निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रीता ऐसी अदाकार थीं जिन्होंने न केवल फिल्म इंडस्ट्री में बल्कि टीवी की दुनिया में भी अपने दमदार रोल से अमिट छाप छोड़ी। रीता किडनी की परेशानी से जूझ रही थीं और मंगलवार को उनके निधन की खबर आई। रीता का अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
Naagin 3
TRP की दौड़ में नंबर 1 रहा 'नागिन 3'
टेलीविजन की दुनिया में हलचल मचाने वाली बार्क रिपोर्ट आ गई है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट अब तक की सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रही। एक ओर जहां पांचवें हफ्ते भी 'नागिन 3' ने सभी शो को टीआरपी के मामले में पीछे छोड़ दिया है तो वहीं एकता कपूर के 'कुमकुम भाग्य' और 'कुंडली भाग्य' सीरियल को तगड़ा झटका लगा।
4 of 6
Toral Rasputra
पति से अलग हुईं टीवी की 'आनंदी'
जूही परमार और सचिन श्रॉफ के बाद टीवी सीरियल बालिका वधू में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस तोरल रसपुत्र का तलाक हो चुका है। उन्होंने साल 2012 में बिजनेसमैन धवल से शादी की थी। मगर शादी के शुरुआती दिनों में ही दोनों के बीच अनबन होने लगी। इनके रिश्ते में तनाव इतना बढ़ गया था कि शादी के तीन साल के अंदर की तोरल घर छोड़ कर चली गईं।
विज्ञापन
5 of 6
Kalki
कल्कि कोचलिन को लग सकती है टीवी की 'नजर'
'नजर' सीरियल का पहला टीजर रिलीज हो गया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी मोनालिसा इस सीरियल में अहम किरदार निभाएंगी, इस बीच एक और नाम अब सुनने में आ रहा है। सूत्रों की मानें तो इस सीरियल में बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन का खास रोल होगा। कहा जा रहा है कि कल्कि 'नजर' सीरियल में 'महाडायन' का किरदार निभाएंगी। कल्कि का यह रोल केमियो होगा। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
हिना खान बनेंगी 'कमोलिका'
'कसौटी जिंदगी की' पार्ट 2 की कुछ दिन पहले प्रोमो शूट की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई हैं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी मशहूर सीरियल के दूसरे पार्ट में कमोलिका का किरदार निभाएंगी। कमोलिया के किरदार के लिए पहले दो नाम सुनने में आ रहे थे। पहला 'इश्कबाज' की रेहाना मल्होत्रा और दूसरी मधुरिमा तूली। हालांकि अब हिना खान का नाम इसके लिए फाइनल कर दिया गया है।