फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल की उम्र में आफताब सिंह बने सीजन 3 के राइजिंग स्टार, फर्स्ट रनर अप रहे दिवाकर

Sun, 09 Jun 2019 06:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aftab Singh - फोटो : social media
शनिवार को राइजिंग स्टार सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में आफताब सिंह को विजेता घोषित कर दिया गया। महज 12 साल के आफताब सिंह को 10 लाख रुपये प्राइज मनी और राइजिंग स्टार 3 ग्रांड फिनाले के विजेता का खिताब मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
Diwakar Sharma - फोटो : social media
तकरीबन 3 महीने तक चले इस रियल्टी शो में कुल चार फाइनलिस्ट पहुंचे थे। इन चारों में आफताब सबसे छोटी की उम्र के कटेंस्टेंट रहे। शो के फर्स्ट रनर अप दिवाकर शर्मा रहे। उन्हें भी 5 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई है।
विज्ञापन

3 of 5
Aftab Singh - फोटो : social media
आफताब सिंह के लिए फैन्स ने कुल 90 फीसदी वोटिंग की थी। आफताब इससे पहले सारेगामापा लिटिल चैंप्स (2017) का भी हिस्सा रहे हैं। लेकिन तब वह सिर्फ टॉप 7 तक ही पहुंच पाए थे।

4 of 5
Rising Star 3 - फोटो : social media
फिनाले में पहुंचे दिवाकर शर्मा, सतीश शर्मा और अभिषेक सराफ खिताब न जीतने से थोड़े निराश नजर आए। फिनाले में शो के जज नीति मोहन और शंकर महादेवन ने परफॉर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aftab Singh - फोटो : social media
बता दें कि आफताब पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले हैं और उन्होंने अपने पिता महेश सिंह से ही संगीत सीखा है। शो का खिताब जीतने पर आफताब बहुत खुश हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें