फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'किन्नर बहू' के बाद एक और एक्ट्रेस ने ब्वॉयफ्रेंड संग की शादी, 5 साल तक एक दूसरे को किया डेट

Fri, 29 Jun 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रिद्धिमा तिवारी और जसकरण सिंह
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलायक और अभिनव शुक्ला की शादी के बाद अब एक और टीवी एक्टर ने 28 जून को सात फेरे लिए हैं। जी हां, सीरियल 'मिले जब हम तुम' के एक्टर जसकरण सिंह गांधी ने गर्लफ्रेंड और फिल्म 'बेगम जान' की एक्ट्रेस रिद्धिमा तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 

विज्ञापन


ये कपल पिछले 5 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस कपल की लव स्टोरी थोड़ी हटके है। दरअसल इसमें रिद्धिमा ने जसकिरण को शादी के लिए प्रपोज किया था। एक वेबसाइट से बात करते हुए जसकिरण सिंह ने बताया कि 'हम शादी करना चाहते थे लेकिन नहीं पता था कि ये इतनी जल्दी हो जाएगा।'

गौरतलब है कि रिद्धिमा ने अपने टीवी करियर की शुरुआत 'दो दिल एक जान' से की थी। इसके बाद वो 'ससुराल गेंदा फूल', 'रिश्तों से बड़ी प्रथा', 'हर घर कुछ कहता है', 'आशिक बीवी का', 'सावधान इंडिया', 'गुलाम' जैसे शोज में दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें