अभिनेत्री रेखा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंची। इस शो में कपिल शर्मा ने अभिनेत्री से बहुत सारी बातें की। रेखा ने बताया कि लता मंगेशकर के साथ उनका बॉन्ड कैसा रहा था। साथ ही रेखा ने बताया कि किसे वे अगले जन्म में अपनी बेटी के रूप में पाना चाहती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
रेखा- कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
लता जी को अपनी बेटी बनाना चाहती हैं रेखा
रेखा ने कपिल शर्मा से शो में बहुत सारी बातें की। उन्होंने बताया कि वे लता मंगेशकर के बहुत करीब रही हैं। अगर अगले जन्म में उन्हें अपनी बेटी के तौर पर किसी को पाना होगा तो वो चाहेंगी कि लता मंगेशकर ही उनकी बेटी हों।
लता मंगेशकर की कॉपी की
रेखा ने लता मंगेशकर की कॉपी की। उन्होंने कहा कि अभिनेत्री रेखा लता मंगेशकर की कॉपी करती हैं। कपिल शर्मा ने कहा, रेखा जी में एक छुपी हुई प्रतिभा है, वह सबको देखती हैं और कुछ ही मिनटों में उनके हाव-भाव की नकल कर लेती हैं। और वह भी बिल्कुल उनकी तरह। मैंने इसे पहले भी देखा है, अगर आप इसे एक बार दर्शकों के लिए करें तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी।"
रेखा ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
रेखा ने बताया कि उनका जन्मदिन था, उन्होंने जन्मदिन पर बुलाया। रेखा ने उनसे कहा कि लता दीदी मैं आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। भगवान करे तो आपके जैसी बेटी ही वे मुझे अगले जन्म में दें। रेखा की इस बात पर लता मंगशेकर ने कहा अगले जन्म में क्यों, मैं इस जन्म में ही तुम्हारी बेटी हूं। इसके बाद रेखा ने लता जी की आवाज में कहा, अगले जन्म में, मैं इसी जन्म में आपकी बेटी हूं। इसके बाद वे मेरे पास आईं और बोलीं- मम्मा, मम्मा। वो दिन है और आज का दिन है अभी भी उनकी आवाज मेरे कानों में गूंजती है...मम्मा।