कुत्ता काटना इस टीवी एक्ट्रेस को इतना भारी पड़ जाएगा इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। भले ही इस एक्ट्रेस के जख्म भरने शुरू हो गए हों लेकिन अब ऐसा लगता है कि टीवी शो के मेकर्स एक्ट्रेस को एक और चोट देने की तैयारी में जुट गए हैं। खबरों की मानें तो 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' की एक्ट्रेस रीना अग्रवाल को जल्द ही सीरियल में रिप्लेस किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 4
Reena Agarwal
दरअसल, रीना अग्रवाल 'क्या हाल मिस्टर पांचाल' शो में प्रेमा का किरदार निभा रही थीं। सेट पर शूटिंग के दौरान अचानक रीना पर कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे उनका चेहरा खराब हो गया।जानकारी के मुताबिक रीना की तबीयत ठीक होने में करीब महीना भर लगेगा जिस वजह से अब मेकर्स शो में उनकी जगह किसी और को लेने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Reena Agarwal
कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि रीना खुद ही शो छोड़ना चाहती थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह शो और चैनल दोनों से ही नाखुश थीं । उन्हें डायलॉग से लेकर सीरियल का ट्रैक कुछ खास पंसद नहीं आ रहा था। हालांकि जब इस बारे में मेकर्स से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
इससे पहले टीवी शो 'इक्यावन' के सेट पर भी ऐसी ही घटना घटी जब शूटिंग के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस सुशील यानी प्राची को कुत्ते ने काट लिया। फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि रीना अग्रवाल की जगह शो में कौन लेता है?