बिग बॉस में इस सीजन ये पहली बार हुआ है जब किसी कंटेस्टेंट को देर रात घर से बेघर कर दिया गया हो। जी हां, आकाश ददलानी घर से बेघर हो गए हैं। लेकिन दर्शकों के मन में एक सवाल अभी भी घूम रहा है आखिर ऐसी क्या थी मजबूरी जो बिग बॉस को उठाना पड़ा ये कदम....
विज्ञापन
2 of 5
Akash Dadlani
बिग बॉस अपने 100 दिन पूरे कर चुका है और शो का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है। घर में बचे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से एक आकाश ददलानी को भी घर से बेघर कर दिया गया है। लेकिन बिग बॉस देखने वालों को समझ नहीं आ रहा है आखिर इतनी रात गए क्यों लेना पड़ा ये फैसला।
विज्ञापन
3 of 5
Akash Dadlani
चलिए हम आपको बताते हैं आखिर शो के इस फैसले की पीछे की क्या वजह हो सकती है। दरअसल, शो का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है ऐसे में मेकर्स को और भी ज्यादा रोमांचित बनाने के लिए घर में टॉप 4 को जल्द से जल्द चुना जाना था।
4 of 5
Akash Dadlani
दूसरी वजह ये भी हो सकती है कि आज रात यानि कि 11 जनवरी शुक्रवार के एपिसोड में घरवालों को एक और टास्क दिया जाना है। जोकि सिर्फ टॉप 4 कंटेस्टेंट के बीच ही होना ऐसे में अगर आकाश भी इस टास्क में शामिल हो जाते तो मेकर्स के पास आकाश को जल्द से जल्द निकालने का समय नहीं मिल पाता।
शो अपने आखिरी पड़ाव पर चल रहा है और मेकर्स फिनाले की तैयारी में व्यस्त हैं और एक तरफ घर में भी उन्हें ध्यान देना पड़ रहा है। इसलिए वक्त खराब ना करते हुए आकाश को रात 12 बजे शो छोड़कर जाना पड़ा।