रवीना टंडन जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। वे एक्टर गोविंदा के साथ एक रियालिटी शो की जज होंगी लेकिन इस वक्त जिस बात ने सबका ध्यान आकर्षित कर रखा है वो है उनकी एक एपिसोड की भारी भरकम फीस। इतनी कि अब तक किसी भी हीरोइन को नहीं मिली।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
2 of 13
रवीना टंडन माधुरी दीक्षित और शिल्पा शेट्टी को भी पछाड़ते हुए मोटी फिस लेने के मामले में सबसे आगे निकल गई हैं। जहां माधुरी और शिल्पा ने अपने अपने शो पर जज बनने के लिए एक एपिसोड के लिए 1 करोड़ रुपए लिए थे वहीं रवीना की रकम सुन कर तो होश उड़ जाएंगे।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
3 of 13
रवीना इस नए शो के एक एपिसोड के लिए 1 कोरड़ 25 लाख रुपए फीस ले रही हैं। यानी वे छोटे पर्दे पर काम करने वाली बॉलीवुड हीरोइनों में से सबसे महंगी फीस वाली हीरोइन बन गई हैँ। जहां रवीना पर इतने पैसे खर्च किए जा रहे हैं, वहीं उनके मुकाबले में असली टीवी के हीरो-हीरोइनों की फीस तो बहुत की कम लगती है।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
4 of 13
2015 तक की बात करें तो छोटे पर्दे के सबसे महंगे सितारे थे राम कपूर। वे एक दिन के शूट के लिए 1.25 लाख रुपए लेते हैं और महीने में सिर्फ 15 दिन काम करते हैं। रवीना की एक दिन की फीस के सामने तो ये ऊंट के मुंह में जीरे के समान लगता है। जानिए, राम के बाद कौन हैं टीवी के सबसे कमाऊ सितारे।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
5 of 13
रॉनित रॉय को भी राम कपूर की तरह एक दिन के 1.25 लाख रुपए मिलते हैं। वे टीवी के साथ साथ फिल्मों में भी काम करते है औऱ काफी लोकप्रिय है। पहले दो स्थानों पर तो हीरो अपनी जगह बनाए हैं लेकिन तीसरे स्थान पर जानी मानी हीरोइन हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
6 of 13
ये हैं साक्षी तंवर जो एक दिन के 1 लाख रुपए लेती हैं और महीने में 20 दिन ही काम करती हैं। इसके अलावा वे विज्ञापनों, फिल्मों से भी पैसा कमाती हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
7 of 13
पिछले साल तक चौथे नंबर पर थे सीआईडी के एसीपी यानी शिवाजी सतनाम। ये भी एक दिन का 1 लाख कमाते है और 15 दिन ही काम करते हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
8 of 13
इसके बाद अंकिता लोखंडे हैं जिनकी एक दिन की फीस 1 लाख रुपए है और ये भी 15 दिन ही काम करती हैं। हालांकि काफी वक्त से ये पर्दे से गायब हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
9 of 13
महादेव में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना भी अपने पहले ही सीरियल से लोकप्रियता मिल गई थी। वे पूरे महीने काम करते हैं औऱ एक दिन के 1 लाख रुपए लेते हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
10 of 13
करण सिंह ग्रोवर जब सीरि.यल में काम करते थे तो उन्हें एक दिन के 80,000 रुपए मिलते थे और वे महीने में 25 दिन शूट करते थे। यकीनन अगर अब वे छोटे पर्दे पर लौटेंगे तो औऱ ज्यादा रकम मांगेगे, आखिर बॉलीवुड के हीरो जो बन गए हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
11 of 13
इसके बाद आता है रश्मी देसाई का नंबर। उन्हें एक दिन के 65,000 रुपए मिलते हैं और वे 15-20 दिन काम करती हैं।
बॉलीवुड हीरोइनों के सामने बस इतनी है छोटे पर्दे के सितारों की कमाई!
12 of 13
दृष्टी धामी भी छोटे पर्दे का जाना माना नाम हैं। वे एक दिन के 65,000 रुपए लेती हैं। हो सकता है अब उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी हो।