फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री पर भड़क उठीं रवीना टंडन, बाहर होते ही शो पर लगाए थे गंभीर आरोप

Fri, 13 Sep 2019 04:53 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Raveena, Anuj and Urvashi Dholakia - फोटो : instagram
सिनेमाजगत की मशहूर अभिनेत्री रवीना टडंन (Raveena Tandon) इन दिनों रियलिटी शो 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) को जज कर रही हैं। इस शो में रवीना का साथ जाने मानें क्रोरियोग्राफर-निर्देशन अहमद खान दे रहे हैं। इस शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया गया है रवीना टंडन शो की एक कंटेस्टेंट जोड़ी को देखकर भड़क जाती है। इसके बाद यह जोड़ी रवीना को ऐसा कुछ कह देती है कि अहमद खान भी चुप नहीं रहते।
विज्ञापन

2 of 6
Raveena Tandon - फोटो : instagram
इस प्रोमो वीडियो को स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'इस हफ्ते पुरानी जोड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए वापस आ रही है, लेकिन इनमें से एक जोड़ी बिल्कुल भी खुश नहीं है!' इस प्रोमो वीडियो में उर्वशी ढोलकिया-अनुज सचदेवा और मधुरिमा तुली-विशाल आदित्य सिंह दिखाई दे रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में आप देखेंगे कि जैसे ही उर्वशी ढोलकिया एक्स ब्वॉयफ्रेंड अनुज के साथ स्टेज पर आती हैं उन्हें देखकर रवीना टंडन भड़क जाती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Urvashi Dholakia - फोटो : instagram
रवीना उर्वशी से कहती हैं- 'यहां पर आपलोगों को मौका दिया गया है। बाहर जाकर उल्टा सीधा बोलने का आपलोगों को हक नहीं है।' जवाब में उर्वशी कहती हैं- 'इस मंच पर कभी बोलने का मौका मिला है क्या?' उर्वशी का जवाब सुनकर अहमद खान को भी गुस्सा आ जाता है वह उर्वशी से कहते हैं- 'वो बोल रही हैं तो उन्हें पहले अपनी बात रखने दें।' दरअसल, 'नच बलिए 9' से अनुज और उर्वशी ने शो से बाहर होते ही मेकर्स और जज पर सवाल उठाए थे।
 

4 of 6
Madhurima, Vishal, Urvashi and Anuj - फोटो : instagram
उर्वशी ने उस वक्त बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू में कहा था- 'एक कपल को लगातार अच्छे नंबर मिल रहे हैं, फिर वो लगातार चार बार कैसे बॉटम में आ सकता है। यह कोई डांस शो था या पॉपुलैरिटी कॉन्टेस्ट। अगर ये शो पॉपुलैरिटी के आधार पर था, तो मैं नहीं मान सकती कि 35 साल काम करने के बाद मेरी फैन फॉलोइंग अच्छी नहीं हो। स्कोर बोर्ड कहां है, हमें दिखाना चाहिए कि हम किस पोजीशन पर हैं। अगर ये शो सिर्फ यंग कपल के लिए था तो हमें क्यों लिया गया?'
विज्ञापन

5 of 6
Anu and urvashi dholakia - फोटो : social media
उर्वशी ने आगे कहा- 'अगर शो में लाए ही थे तो भेदभाव क्यों किया गया। मुझे लगा था कि ये एक डांस शो है, इसलिए मैंने इसे साइन किया था। मैं यहां किसी की सहानुभूति लेने नहीं आई थी। ना ही मुझे किसी से लड़ाई करनी थी और ना ही अपने एक्स के साथ ड्रामा करना था। अगर यही सब करना है तो और भी शो हैं, डांस शो में क्यों आऊं फिर?'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नच बलिए 9 में अनुज और उर्वशी - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
आपको बता दें, उर्वशी ने बातों बातों में उदाहरण देते हुए मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह की जोड़ी का उदाहरण दिया था। उर्वशी ने कहा था कि यह दोनों शो में ड्रामा कर रहे हैं जो मेकर्स को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि मधुरिमा ने इस पर करारा जवाब भी दिया था। मुधरिमा ने कहा था- 'ये सुनकर हैरान हूं मैं उनकी इस बात पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी ये उनका नजरिया हो सकता है। शो में ऐसे कोई पक्षपात नहीं हुआ है, यहां सभी एक बराबर हैं। उर्वशी ढोलकिया अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं, इसलिए वह इस तरह के आरोप लगा रही हैं।' उर्वशी और अनुज के बाद मधुरिमा और विशाल भी शो से बाहर हो गए थे। 

यह भी पढ़ें:- इस अभिनेत्री को दिल दे बैठा एक दिल्लीवाला, एक महीने में कर दिया प्रपोज, ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें