फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों के रिलेशनशिप के बाद टीवी की इन जोड़ियों का हुआ था ब्रेकअप, लिस्ट में सुशांत और अंकिता भी शामिल

Mon, 13 Jul 2020 04:16 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रश्मि और अरहान, सुशांत और अंकिता - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की ऐसी कई जोड़ियां हैं जो रियल लाइफ में रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियों में रही हैं। फैंस भी इन जोड़ियों को काफी पसंद करते रहे हैं। हालांकि जब उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आईं, तब सभी हैरान रह गए। आज हम आपको टीवी के ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अलग हो गए।
विज्ञापन

2 of 6
ऋत्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
'नच बलिए 6' की विजेता जोड़ी ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। दोनों टीवी की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। हालांकि छह साल के रिलेशनशिप के बाद ये जोड़ी अलग हो गई। आशा नेगी ने अपने ब्रेकअप की बात खुद बताई थी।
विज्ञापन

3 of 6
अरहान खान, रश्मि देसाई - फोटो : सोशल मीडिया
रश्मि देसाई 'बिग बॉस' में अरहान खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। रश्मि और अरहान काफी समय से रिलेशनशिप में थे। शो में अरहान ने रश्मि को प्रपोज भी किया था। 'बिग बॉस' के घर में सलमान ने खुलासा किया था कि अरहान पहले से शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। सलमान के इस खुलासे के बाद रश्मि ने अरहान से अलग होने का फैसला कर लिया था।

4 of 6
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का रिश्ता इन दिनों काफी चर्चा में है। श्वेता और उनकी बेटी पलक तिवारी ने अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। जिसके बाद अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
'पवित्र रिश्ता' फेम कपल दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे छह साल तक एक साथ थे। सुशांत और अंकिता अक्सर साथ में पार्टी और इवेंट में देखे जाते थे। उनके ब्रेकअप से हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि दोनों क्यों अलग हुए इस पर ना तो कभी सुशांत कुछ कह पाए थे और ना ही कभी अंकिता ने कुछ कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल 'बिग बॉस' सीजन 8 में मिले थे। दोनों ने 'नच बलिए 7' के सेट पर सगाई भी कर ली थी। साल 2016 में करिश्मा और उपेन अलग हो गए। हालांकि इनके अलग होने की वजह साफ तौर पर कुछ सामने नहीं आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें