फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का टेस्ट कराती दिखीं रश्मि देसाई, फैंस को हुई चिंता तो लिख दी ये बात

Tue, 17 Mar 2020 10:41 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rashami desai - फोटो : social media
बिग बॉस 13 के घर से निकलने के बाद अब रश्मि देसाई एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' में नजर आ रही हैं । कोरोना वायरस की वजह से कुछ टीवी सीरियल और फिल्मों की शूटिंग रोकी गई है लेकिन 'नागिन 4' की शूटिंग फिलहाल चालू है । सेट पर कोरोना वायरस के चलते काफी सावधानी बरती जा रही है । हाल ही में रश्मि देसाई सेट पर कोरोना वायरस का टेस्ट करवाती नजर आईं । 
विज्ञापन

2 of 5
rashami desai - फोटो : social media
सेट से रश्मि देसाई का वीडियो सामने आया है । इस वीडियो में रश्मि कोरोना का टेस्ट करवाती दिख रही हैं । एक शख्स टेंप्रेचर मशीन से रश्मि का बॉडी टेंप्रेचर चेक कर रहा है । रश्मि का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं । फैंस रश्मि की हिम्मत की दाद दे रहे हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : Social Media
वहीं कुछ लोगों को टीवी की इस नागिन की सेहत की चिंता सताने लगी है। रश्मि देसाई के फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनको सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग उनको समझा रहे हैं कि रश्मि को इस समय शूटिंग करने से बचना चाहिए।


4 of 5
rashami desai - फोटो : social media
वीडियो में रश्मि साड़ी पहने दिख रही हैं और लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं । बता दें कि नागिन 4 में रश्मि की एंट्री जैस्मिन भसीन की जगह हुई है । रश्मि से पहले जैस्मिन नागिन का रोल निभा रही थीं लेकिन फिर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया । इसके बाद रश्मि को ये रोल मिल गया । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami desai - फोटो : amar ujala mumbai
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद रश्मि को नागिन 4 जैसा बड़ा प्लेटफॉर्म मिला है । इससे पहले वो एक फैशन शो में भी नजर आई थीं । उनके साथ विशाल आदित्य भी रैंप वॉक करते दिखे थे । 

आयुष्मान खुराना ने कही मन की बात, बोले- संदेशवाहक फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हिट होना जरूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें