बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई घर से बाहर निकलने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । कभी वो दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखती हैं तो कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करती हैं । इसके अलावा वो इंटरव्यू देकर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स, अपनी निजी जिंदगी और अरहान खान के बारे में बात कर चुकी हैं । हाल ही में रश्मि ने अपने पूर्व पति नंदीश संधु के बारे में भी बात की ।