फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिश से शादी के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं रश्मि, सच्चाई बताते हुए कहा- 'शारीरिक शोषण भी हुआ'

Thu, 05 Mar 2020 12:47 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rashmi desai - फोटो : social media
बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई घर से बाहर निकलने के बाद लगातार चर्चा में बनी हुई हैं । कभी वो दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखती हैं तो कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करती हैं । इसके अलावा वो इंटरव्यू देकर बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स, अपनी निजी जिंदगी और अरहान खान के बारे में बात कर चुकी हैं । हाल ही में रश्मि ने अपने पूर्व पति नंदीश संधु के बारे में भी बात की । 
 
विज्ञापन

2 of 5
rashmi desai - फोटो : social media
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में रश्मि ने कहा, 'प्यार में पड़ना और नंदीश से शादी करना पूरी तरह से मेरा फैसला था। हालांकि कुछ सालों के बाद हम दोनों अलग हो गए। वह दौर बहुत तनावपूर्ण था ।' रश्मि ने बताया कि इस दौरान वो डिप्रेशन से भी गुजरीं । वो तलाक कभी नहीं लेना चाहती थीं और अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी । 
 
विज्ञापन

3 of 5
रश्मि देसाई - फोटो : Social Media
धीरे-धीरे परिस्थितियां खराब होने लगीं । रश्मि ने ये भी बताया कि इस रिश्ते में उनके साथ शारीरिक शोषण भी हुआ था । रश्मि ने बताया, 'अगर आप इस चीज को तुरंत नहीं रोकते हैं तो ये बार-बार होगा । अगर हमारी सोच नहीं मिल रही तो अलग होना ही बेहतर है । खुद की इज्जत के लिए ऐसा करना जरूरी है ।'

4 of 5
rashmi desai - फोटो : social media
'शारीरिक शोषण के 6 साल बाद मैंने उससे तलाक ले लिया था । हमारे बीच बहुत लड़ाई हुई थी । अब हम दोनों अलग-अलग खुश हैं । अब अगर हम किसी पार्टी में मिलते हैं तो हमारे बीच कोई शिकायत नहीं होती है । हम अच्छे से मिलते हैं और मैं इस बात की इज्जत करती हूं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rashami Desai - फोटो : Social Media
बता दें कि रश्मि देसाई के बिग बॉस में रहने पर उनका अरहान खान के साथ भी ब्रेकअप हो गया । शो के अंदर ही अरहान ने रश्मि को कई बार प्रपोज किया । दोनों पहले से ही दोस्त थे । रश्मि को शो में पता चला कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है । इस वजह से रश्मि ने नेशनल टेलीविजन पर ही अरहान से ब्रेकअप का ऐलान कर दिया ।

नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'लिव-इन में रहना इससे तो बेहतर है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें