'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं रश्मि देसाई इन दिनों पार्टियों और इवेंट्स में व्यस्त हैं। वो जहां कहीं भी जा रही हैं पैपराजी घेर लेते हैं। हाल ही में रश्मि ने कास्टिंग काउच को लेकर कई खुलासे किए। रश्मि ने बताया कि वो भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं, ये तब हुआ था जब वो इंडस्ट्री में बिल्कुल नई थीं।