फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 13: जानी दुश्मन बन बैठे हैं सिद्धार्थ-रश्मि, पुराने इंटरव्यू का दावा- 'कभी थे अच्छे दोस्त'

Sat, 11 Jan 2020 11:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rashami Desai and Siddharth Shukla - फोटो : voot
बिग बॉस सीजन 13 के कंटेस्टेंट दर्शकों को खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं । कंटेस्टेंट में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई, शहनाज गिल, आसिम रियाज और पारस छाबड़ा को लोग काफी पसंद करते हैं । पिछले दिनों सिद्धार्थ और रश्मि का घर में खूब झगड़ा हुआ था । बात हाथापाई तक पहुंच गई थी । वहीं रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी थी । 
विज्ञापन

2 of 5
Siddharth Shukla, Rashami, Siddharth Dey - फोटो : twitter
इसके बाद से दोनों को घर का सबसे कट्टर दुश्मन माना जा रहा है । रश्मि और सिद्धार्थ ने कलर्स के ही टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम किया था । इस सीरियल में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । आज रश्मि और सिद्धार्थ एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं लेकिन इस सीरियल के समय दोनों की गहरी दोस्ती थी । 
विज्ञापन

3 of 5
Rashami Desai - फोटो : voot
इस बात का जिक्र रश्मि ने एक इंटरव्यू में किया था । साल 2017 में रश्मि ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'सिद्धार्थ एक अलग तरह की पर्सनालिटी हैं, मैंने उन्हें ढेर सारी मस्ती करते हुए देखा है, मगर वो एक समझदार इंसान हैं । दोस्त होने के नाते मुझे जब भी उनकी सलाह चाहिए होती है, तो वो मुझे सही सलाह देते हैं । वो एक माइंड ब्लोइंग दोस्त हैं।'



 

4 of 5
Rashami Desai - फोटो : twitter
इस सीरियल के दौरान ही दोनों की कहासुनी हो गई थी । वही दुश्मनी अब घर में भी नजर आ रही है । सीरियल में सिद्धार्थ की मां का किरदार निभाने वाली वैष्णवी मैकडोनल्ड ने कहा था कि रश्मि कहीं ना कहीं सिद्धार्थ को पसंद करती थीं । दोनों की केमेस्ट्री बहुत अच्छी थी । हम सबको लगता था कि ये दोनों शादी कर लें । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vaishnavi Macdonald, Rashami and Siddharth - फोटो : file photo
वहीं एक और इंटरव्यू में वैष्णवी ने सिद्धार्थ के गुस्सैल रवैये के बारे में बात की थी। वैष्णवी ने बताया था कि सिद्धार्थ गुस्से में ऐसी चीजें बोल जाते हैं जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए । उसने 80 लोगों के सामने रश्मि को बहुत कुछ बोला था । वो बार-बार उसे लड़ने के लिए उकसाता था । सिद्धार्थ ने एक कोस्टार के साथ भी बदतमीजी की थी । 

दीपिका की छपाक से आगे निकली अजय की तानाजी, जानें दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें