फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' के 'सुग्रीव' के निधन पर टीवी के 'राम' सहित नम हुईं लोगों की आखें, बोले- 'कोई अपना छोड़कर चला गया'

Thu, 09 Apr 2020 02:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ramayan Sugriva aka Shyam Sundar - फोटो : twitter
'रामायण' (Ramayan) के दोबारा प्रसारण पर जहां सभी दर्शक खुश हैं तो वहीं इस शो से जुड़ी बुरी खबर आई हैं। इस शो में सुग्रीव का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर (Shyam Sundar)  का निधन हो गया है। श्याम सुंदर के निधन की खबर से टीवी जगत में हलचल मच गई है। खास बात है कि टीवी पर इस वक्त 'रामायण' में सुग्रीव से जुड़ा एपिसोड ही दिखाया जा रहा है। ऐसे में दर्शक इस खबर से सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्याम सुंदर कलानी और रामायण का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा- 'भगवान उनकी आत्मा को शान्ति दे, आजकल रामायण में उन्हीं को देख रहे थे!!!' वहीं दूसरे यूजर ने श्याम सुंदर के निधन पर दुख जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। इन्होंने लिखा- 'रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। बहुत ही उम्दा और सज्जन व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'


 
विज्ञापन

3 of 5
रामानंद सागर की रामायण का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तीसरे यूजर ने लिखा- 'अब जबकि टीवी पर रामायण प्रसारित हो रही है तो यह खबर सुनकर बहुत धक्का लगा है। ऐसा लग रहा है कोई अपना हमें छोड़कर चला गया है। भगवान राम उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।'
 

4 of 5
अरुण गोविल और श्याम सुंदर कलानी - फोटो : सोशल मीडिया
चौथे यूजर ने श्याम सुंदर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'रामायण में बालि एवं सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले श्री श्याम सुंदर कालानी जी का निधन 6 अप्रैल 2020, जिस दिन बाली वध एवं सुग्रीव का राज्याभिषेक था उसी दिन वे प्रभु के श्री चरणों में लीन हुए। संयोग ही मानेंगे कि इतने वर्षों बाद उसी दिन रामायण मैं उनके अभिनय की भी पुनरावृति हुई।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : file photo
श्याम सुंदर के निधन पर रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल भी भावुक हो गए। उन्होंने ट्वीट किया- 'श्याम सुंदर जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाई थी। एक कमाल के इंसान और सज्जन व्यक्ति। उनकी आत्मा को ईश्वर शांति दे।'

इस महीने शादी रचाएंगी 'देवों के देव महादेव' की 'पार्वती', लॉकडाउन का मंडरा रहा है साया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें