फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' से पहले इस सीरियल में साथ नजर आए थे सुनील और दीपिका, तब भी जीता था दर्शकों का प्यार

Sun, 26 Apr 2020 09:36 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vikram Aur Betaal - फोटो : Instagram
'रामायण' में सीता के किरदार ने दीपिका चिखलिया को रातोंरात मशहूर कर दिया था। इस सीरियल में अरुण गोविल के अलावा सुनील लहरी भी थे। राम का किरदार अरुण गोविल ने निभाया था जबकि लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के दौरान दीपिका चिखलिया ने सुनील लहरी के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil and Dipika Chikhlia - फोटो : twitter
दीपिका चिखलिया ने ये तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस तस्वीर में सुनील लहरी और दीपिका एक साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेत्री ने लिखा- 'विक्रम और बेताल।' बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि 'रामायण' से पहले इन दोनों कलाकर ने एक साथ रामानंद सागर के 'विक्रम और बेताल' में काम किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
Vikram Aur Betaal - फोटो : file photo
दीपिका ने उन्हीं दिनों को याद करते हुए अपनी और सुनील की तस्वीर शेयर की है। 'विक्रम और बेताल' सीरियल 1988 में प्रसारित हुआ था। इसमें अरुण गोविल राजा विक्रमादित्य के किरदार में थे जबकि दीपिका और सुनील ने इसमें कई किरदार निभाए थे। 

4 of 5
ramanand sagar - फोटो : file photo
आपको बता दें, टीवी का रुख करने से पहले रामानंद सागर सिनेमाजगत में सक्रिय थे। अचानक उनका मन बदला और उन्होंने टीवी के क्षेत्र में कदम रखना का फैसला लिया। बहुत लोगों को रामानंद सागर का ये फैसला सही नहीं लगा। इन्होंने तय किया कि वो 'रामायण' बनाएंगे। 'रामायण' बनाने के लिए उन्हें फंड्स नहीं मिल रहे थे। इसका कारण ये था कि लोगों को नहीं लगता था कि मुकुट और पूंछ वाला कॉन्सेप्ट चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ramanand sagar - फोटो : file photo
जब 'रामायण' के लिए फंड्स नहीं जुटा पाए तो उन्होंने 1986 में 'विक्रम बेताल' शो शुरू कर दिया। ये शो हिट हो गया। इस शो के हिट होते ही रामानंद को 'रामायण' के लिए फाइनेंसर्स मिलने लगे। रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस वक्त 'विक्रम बेताल' का एक एपिसोड बनाने में एक लाख रुपये लगते थे।

सुर्खियों में रहती हैं टीवी की इन पांच अभिनेत्रियों की बेटियां, खूबसूरती में अपनी मां को भी देती हैं टक्कर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें