फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण: 'राम' बने अरुण गोविल ने छह साल के पोते के बारे में किया खुलासा, शो देख कैसा था रिएक्शन

Mon, 04 May 2020 08:46 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Arun govil - फोटो : Twitter
रामानंद सागर की 'रामायण' लॉकडाउन में जब दोबारा प्रसारित हुई तब भी सीरियल ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 33 साल बाद भी सीरियल को लेकर दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ है। यही नहीं इससे दूरदर्शन को इतना फायदा हुआ कि चैनल ने टीआरपी में भारी बढ़त बना ली। सीरियल में मुख्य किरदार करने वाले अभिनेता सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं और फैंस से सीधे रूबरू होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil with family - फोटो : Instagram
'रामायण' में राम का किरदार करने वाले अरुण गोविल ने ट्विटर पर #AskArun सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। 'रामायण' के दोबारा प्रसारण होने के बाद अरुण गोविल ने सीरियल देखते हुए एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनका परिवार नजर आ रहा था। फैन ने उनके परिवार से जुड़ा हुआ ही सवाल पूछा।  
 
विज्ञापन

3 of 5
अपने परिवार के साथ अरुण गोविल - फोटो : Social Media
एक फैन ने पूछा कि 'रामायण' को लेकर आपके पोते-पोती की क्या प्रतिक्रिया रहती है? इस पर जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा- 'वो छह साल का हो गया है और उसके पास हजारों सवाल रहते हैं।'

4 of 5
arun govil, sridevi - फोटो : social media
 इसके अलावा एक अन्य यूजर ने अरुण गोविल और श्रीदेवी के साथ की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ फैन ने लिखा- 'सर इस फिल्म के बारे में बताइए जिसमें आप श्रीदेवी जी के साथ हैं।' तस्वीर देख ऐसा लग रहा है श्रीदेवी और अरुण गोविल बातें कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : social media
अरुण गोविल ने जवाब देते हुए बताया कि ये तस्वीर फिल्म 'हिम्मतवाला' की है। इसमें उन्होंने एक ऐसे युवक का किरदार निभाया था जो मूक-बधिर होता है। बता दें कि 'रामायण' से चार पहले साल 1983 में 'हिम्मतवाला' आई थी। फिल्म में जीतेंद्र और श्रीदेवी की मुख्य भूमिका थी।  

लॉकडाउन में इस अभिनेत्री का हुआ ऐसा हाल, खुद ही काट डाले अपने बाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें