रामानंद सागर के 'रामायण' का हर किरदार आज भी यादगार है। ऐसा ही एक किरदार है रानी कैकेयी का था। अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने अपने अभिनय से इस कदर जान फूंक दी थी कि लोग असल जिंदगी में उनसे नफरत करने लगे थे। 'रामायण' का टीवी पर दोबारा प्रसारण शुरू हो चुका है। इस शो से जुड़ा आज हम आपको एक किस्सा बताते हैं। ये किस्सा उस वक्त का है जब कैकयी एक सीन को निभाने के बाद घंटों रोई थीं।