फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में 'रावण वध' के दौरान नहीं दिखे कई सीन तो भड़के यूजर्स, कहा- 'एडिट क्यों किया गया?'

Sun, 19 Apr 2020 04:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ramayan - फोटो : social media
दूरदर्शन पर 'रामायण' के प्रसारण ने खूब टीआरपी बटोरी है। आज प्रसारित एपिसोड में रावण वध हुआ। सोशल मीडिया पर 'रामायण' ट्रेंडिंग में बना रहा। एक ओर जहां कई यूजर्स रावण वध पर दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे थे वहीं कई ने दूरदर्शन से नाराजगी जताई। दरअसल यूजर्स को शिकायत थी कि कई सीन एडिट कर दिए गए। इनमें अहिरावण, रावण वध, रावण-लक्ष्मण का सीन बताया जा रहा है। यूजर्स ने दूरदर्शन को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 5
ramayan - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- 'इतने सीन क्यों एडिट कर दिए गए? अहिरावण, रावण वध और रावण-लक्ष्मण सीन? ये सब किधर है?' यूजर ने आगे लिखा- 'इतना कट क्यों? सबसे अच्छा होता आप बिना एडिट किए हुए दिखाते। इतने जरूरी सीन को एडिट करने की जरूरत नहीं थी।' platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">
विज्ञापन

3 of 5
Ramayan - फोटो : Social Media
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अहिरावण सीन तो आया ही नहीं?

4 of 5
Ramayan - फोटो : Social Media
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'रामानंद सागर की 'रामायण' और 'श्रीकृष्णा' बिना किसी छेड़छाड़ के दिखाई जानी चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ramayan - फोटो : twitter
एक अन्य ने लिखा, 'रामायण में काफी एडिटेड सीन हैं। पाताललोक में अहिरावण, राम और लक्ष्मण का अपहरण कर लेते हैं ये सीन कहां है? हनुमान के पुत्र मकरध्वज के बारे में भी नहीं दिखाया गया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें