रामानंद सागर के 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। रामायण के बाद सुनील इस कदर मशहूर हो गए कि लोग उन्हें असल जिंदगी में लक्ष्मण के नाम से बुलाने लगे। यही नहीं 80 के दशक में जब वो कहीं जाते थे तो लोग उनकी पूजा करने लगते थे। सुनील ने 'रामायण' के अलावा कई सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है।