फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असल जिंदगी में रामभक्ति में लीन रहते हैं टीवी के 'रावण', 'रामायण' के दोबारा शुरू होने पर हुए भावुक

Sat, 11 Apr 2020 08:35 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
arvind trivedi - फोटो : social media
'रामायण' की टीवी पर वापसी के बाद दर्शकों के चेहरे खिले हुए हैं। लोगों में इस सीरियल को देखने का क्रेज अभी भी वैसा ही है जैसे पहले था। राम, सीता और लक्ष्मण के अलावा जिस किरदार ने लोगों का ध्यान खींचा वो रावण ही था। शो में रावण की चाल-ढाल से लेकर डायलॉग बोलने और हंसने का तरीका भी दर्शकों को काफी रास आया था। 'रामायण' में भले ही रावण राम के खिलाफ थे लेकिन असल जिंदगी में वो रामभक्त हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Arvind Trivedi - फोटो : twitter
'रामायण' में रावण का किरदार अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था। अरविंद अब 82 साल के हो गए हैं और सीरियल से उलट हमेशा रामभक्ति में लीन रहते हैं। 'रामायण' का दोबारा प्रसारण शुरू होने से अरविंद त्रिवेदी बहुत खुश हैं और रोजाना 'रामायण' भी देखते हैं। कई बार भावुक भी हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर अरविंद त्रिवेदी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
arvind trivedi
अरविंद त्रिवेदी को रावण के रोल में लोगों ने बहुत पसंद किया था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि वो रामायण में रावण का नहीं बल्कि केवट का रोल करना चाहते थे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में किया था।

4 of 5
arvind trivedi ravan - फोटो : Social Media
अरविंद त्रिवेदी ने इंटरव्यू में किस्सा साझा करते हुए कहा था- 'मेरी इच्छा सीरियल में केवट का रोल करने की थी। इसलिए मैंने रामानंद सागर से इस किरदार को करने की गुजारिश की थी। वो इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट पढ़ने को कहा। मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी। इसके बाद थोड़ी देर के लिए सन्नाटा पसर गया। जब मैं स्क्रिप्ट वापस देकर जाने लगा तो रामानंद सागर ने रोककर बोला कि उन्हें अपना लंकेश मिल गया। उनकी इस बात को सुनकर मैं हैरान हो गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
arvind trivedi
अरविंद त्रिवेदी ने कहा- 'जब मैंने रामानंद सागर से कहा कि मैंने कोई डायलॉग ही नहीं पढ़ा। जवाब में उन्होंने कहा- 'वो मेरी चाल ढाल देखकर समझ गए थे कि वही उनके रावण बनने योग्य है। उन्हें रामायण के लिए ऐसा रावण चाहिए जिसमें बुद्धि-बल हो और मुख पर तेज हो।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुई करीना और करिश्मा की थ्रोबैक तस्वीर, दोनों के बीच दिखी गजब की बॉन्डिंग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें