फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' में 'शूर्पणखा' की नाक काटने के लिए 'लक्ष्मण' को दी गई थी असली तलवार, अभिनेता ने ऐसे शूट किया था सीन

Wed, 27 May 2020 05:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रामायण सीरियल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के दिग्गज अभिनेता सुनील लहरी अपने बहुचर्चित पौराणिक कार्यक्रम रामायण से जुड़े किस्सों को फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण सीरियल में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। पिछले कुछ वक्त से सुनील लगातार रामायण से जुड़े किस्से साझा कर रहे हैं, ऐसे में इस बार भी सुनील लहरी ने रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक और दिलचस्प किस्सा बताया है। यह किस्सा उस समय का है जब रामायण में शूर्पणखा के नाक काटने के सीन को शूट किया जा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने इस पूरे किस्से को बताया है। सुनील लहरी ने वीडियो में कहा, 'बात करते हैं पहले सीक्वेंस के बारे में जो कि शूर्पणखा की नाक काटने वाला है। उस समय मेरे हाथ में असली तलवार दे दी गई थी। मुझे असली तलवार से नाक काटनी थी। ये बात सुनकर ही मैं परेशान हो गया था।'
विज्ञापन

3 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने आगे कहा, 'इसके लिए मैंने बहुत प्रैक्टिस भी की, तब भी डर लग रहा था कि गलती से किसी को लग गई तो मुश्किल हो जाएगी, तो मैंने सोचा कि क्यों न हमारे कैमरामैन अजीत जी से बात की जाए और उनसे पूछा जाए। मैंने उनसे पूछा कि सिनेमा की तरह क्या वीडियो में भी रिवर्ट शॉट हो सकता है ? उन्होंने कहा हां हो सकता है। जिसके बाद मेरी टेंशन खत्म हो गई थी।'
 

4 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा सुनील लहरी ने इसी किस्से से जुड़ा अपना आगे का एक और किस्सा बताया और कहा, 'जब हम यह सीक्वेंस कर रहे थे तो इसी सीक्वेंस के दौरान अचानक खर्राटे की आवाज आने लगी, तो सभी आस-पास देखने लगे कि क्या हो रहा है। रात का वक्त था, सभी ने बहुत ढूंढा कि यह आवाज कहां से आ रही है। करीब 15 मिनट तक ढूंढने के बाद पता चला कि एक साहब जो वर्कर थे और बैकस्टेज काम करते हैं। वह सेट पर दो पर्दे लगे थे उनके बीच कुर्सी पर सो रहे थे। इसके बाद उनको कहा गया कि आप बाहर जाकर सोइए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का यह वीडियो वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण साल 1987 में पहली बार राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। इस सीरियल में शूर्पणखा का किरदार अभिनेत्री रेणु धारीवाल ने निभाया था। 

पढ़ें: टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी करते ही सोनू सूद से मदद मांगने का सिलसिला हुआ तेज, अभिनेता ने साझा किए लोगों के मैसेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें