फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramayan: अरविंद त्रिवेदी को 'रावण' के किरदार में देख निराश हो गए थे 'लक्ष्मण', फिर उनके अभिनय ने ऐसे जीता दिल

Sat, 30 May 2020 08:35 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरविंद त्रिवेदी, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेता सुनील लहरी ने खुलासा किया है कि शुरुआत में रामायण सीरियल में अरविंद त्रिवेदी के रावण बनने का उन्हें सबसे ज्यादा दुख हुआ था, लेकिन बाद में उन्होंने गौरवशाली अभिनय किया। सुनील लहरी ने यह बात सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके बताई है। वह और अरविंद त्रिवेदी साल 1987 में आए रामानंद सागर के पौराणिक सीरियल में लक्ष्मण और रावण के किरदार में नजर आए थे। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह वीडियो साझा करके अपने फैंस को रामायण सीरियल से जुड़े किस्से बताते रहते हैं। इस बार उन्होंने रावण से जुड़ा किस्सा बताया है। सुनील लहरी ने कहा, 'जैसा की मैंने आप सभी लोगों को बोला था कि मैं आपको रावण के बारे में बताऊंगा। दरअसल जब अरविंद भाई यानी रावण रामायण के सेट पर आए तो मैंने सोचा ऐसी ही ये कोई मेहमान होंगे क्योंकि मैं तब तक उन्हें निजी तौर पर जानता नहीं था'। 
विज्ञापन

3 of 5
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी ने आगे कहा कि, 'जब मुझे पता चला कि वह रावण के रोल के लिए आए हैं तो मुझे थोड़ी निराशा हुई। मैंने सोचा रावण एक बड़ा और गौरवशाली किरदार है। उसके लिए अरविंद भाई पता नहीं कैसे कर पाएंगे, लेकिन जब वह मेकअप करके और कॉस्टयूम पहनकर आए तो उन्हें देखकर मैं कितना खुश हुआ कि मैं आप लोगों को बता नहीं सकता'। 
 

4 of 5
अरविंद त्रिवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील लहरी आगे कहते हैं, 'रावण के गेटअप में अरविंद त्रिवेदी की बिल्कुल अलग शख्सियत दिख रही थी और उनके चेहरे पर बहुत गौरव दिख रहा था। फिर मैंने सोचा मैं एक बार सेट पर जाता हूं और उनकी शूटिंग देखता हूं। अभिनंदन गाना उनकी एंट्री पर था और जिस अंदाज में उन्होंने एंट्री की वह देखने लायक था। लगा कि सच में रावण है। बाद में मुझे पता चला कि वह गुजराती फिल्मों के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर सुनील लहरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि सुनील लहरी अब तक अपने बहुचर्चित पौराणिक कार्यक्रम रामायण से जुड़े कई किस्से फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्देशित रामायण सीरियल साल 1987 में पहली बार राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। 

पढ़ें: भारत में टिड्डियों के हमले पर जायरा वसीम ने कही ऐसी बात, ट्रोलर्स बोले- 'चूहे खाने के बाद बिल्ली हज को चली'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें