फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #AwardForRamayan, 'राम' बने अरुण गोविल बोले- 'अवॉर्ड पाने की आकांक्षा..'

Mon, 27 Apr 2020 12:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अरुण गोविल और रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाकर सभी के दिलों में खास जगह बना चुके अभिनेता अरुण गोविल एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में अरुण गोविल ने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड न मिलने को लेकर एक सवाल का जवाब दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह से ही ट्विटर पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा। इसके बाद अब अरुण गोविल ने इसपर एक बार फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
याद दिला दें कि हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर पर कुछ सवालों के जवाब दिए थे। ऐसे में एक सवाल अवॉर्ड से भी जुड़ा था। सवाल में पूछा था कि, 'आपका योगदान अभिनय जगत में कमाल है, खासकर रामायण में, लेकिन आपको रामायण के लिए भी किसी पुरस्कार से सम्मानित नहीं किया गया...?'।' 

विज्ञापन

3 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
इस सवाल का जवाब देते हुए अरुण गोविल ने कहा था, 'चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है। मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया।'
 

4 of 5
Arun Govil - फोटो : Social Media
अरुण गोविल के इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर #AwardForRamayan ट्रेंड करने लगा। इसके बाद एक ट्वीट करते हुए अरुण गोविल ने लिखा, 'मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था। कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी। हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता जो मुझे भरपूर मिला है। आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद।'



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Arun Govil - फोटो : Instagram
गौरतलब है कि लॉकडाउन के चलते पुन: रामायण  का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर इस कार्यक्रम को दर्शकों का असीम प्यार मिल रहा है। न सिर्फ सोशल मीडिया पर हर दिन रामायण को लेकर पोस्ट देखने को मिलते हैं बल्कि साथ ही साथ टीआरपी में भी दूरदर्शन और रामायण का जलवा देखने को मिल रहा है। ऐसे कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा कि पुराने कार्यक्रमों के साथ ही दूरदर्शन का स्वर्णिम दौर भी लौट आया है।



पढ़ें: ट्विटर पर छलका था रामायण में राम बने अरुण गोविल का दर्द, अब सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे अवॉर्ड की मांग
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें