फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर इन अभिनेताओं ने निभाया था राम का किरदार, इस कलाकार की तो असल जिंदगी में होनी लगी थी पूजा

Wed, 05 Aug 2020 09:41 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गुरमीत चौधरी, अरुण गोविल, नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या राममय हो चुकी है। देशभर में राम का नाम गूंज रहा है। जय श्रीराम के जयकारों से लेकर साधु संतों की कथा तक हो रही है। लोग बरसों से राम मंदिर बनने का इंतजार कर रहे थे। भगवान राम को हिन्दू धर्म में आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में पर्दे पर भी जब अभिनेता राम के किरदार में दिखाई दिए तो उन्हें भी उतना ही प्यार मिला। इस खास मौके पर हम आपको रूबरू करवाते हैं टीवी की दुनिया के उन अभिनेताओं से जिन्होंने भगवान राम का किरदार निभाया। 
विज्ञापन

2 of 6
अरुण गोविल - फोटो : ट्विटर
रामानंद सागर की 'रामायण' से अरुण गोविल घर घर में मशहूर हुए। सीरियल को 30 साल हो चुके हैं लेकिन अरुण गोविल आज भी राम के किरदार से ही जाने जाते हैं। 1987 में जब यह सीरियल प्रसारित हुआ तो अरुण गोविल की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि लोग उनकी पूजा किया करते थे। 
विज्ञापन

3 of 6
राम के किरदार में नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता नीतीश भारद्वाज ने 'महाभारत' में कृष्ण का यादगार रोल किया है। साल 2002 में उन्होंने बीआर चोपड़ा के प्रोडक्शन की 'रामायण' में राम का किरदार निभाया। इस सीरियल में सीता का किरदार स्मृति ईरानी ने किया था। 

4 of 6
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
आज के दौर के अभिनेताओं की बात करें तो अरुण गोविल के बाद गुरमीत चौधरी राम के किरदार में खूब जचे। 2008 में एनडीटीवी इमैजिन चैनल पर प्रसारित 'रामायण' में गुरमीत चौधरी भगवान राम के रोल में थे। सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबीना बनर्जी सीता के किरदार में थीं। उस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
विज्ञापन

5 of 6
गगन मलिक - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 से 2017 तक सोनी टीवी पर सीरियल 'संकटमोचन महाबली हनुमान' का प्रसारण हुआ। इस सीरियल में अभिनेता गगन मलिक ने राम का रोल किया। गगन ने राम के अलावा इसमें विष्णु और शिव का किरदार भी निभाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिया के राम में आशीष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2015 में स्टार प्लस पर सीरियल 'सिया के राम' प्रसारित हुआ। रामायण की कहानी को इसमें सीता की दृष्टि से दिखाया गया। सीरियल में राम का रोल अभिनेता आशीष शर्मा ने किया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें