फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी पर पहली बार इस सीन को करके पछताए थे राम कपूर, को-एक्ट्रेस से नहीं मिला पा रहे थे नजरें

Sat, 01 Sep 2018 07:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
टीवी के महंगे एक्टर्स में से एक राम कपूर का जन्म 1 सितंबर को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग नैनीताल के शेरवुड कॉलेज से की है। राम कपूर को एक्टिंग का शौक बचपन से था। 9वीं क्लास में उन्होंने सबसे पहली बार एक स्टेज शो में हिस्सा लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साल 2011 में शुरू हुए सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से राम कपूर को काफी पॉपुलरिटी मिली। इसमें उनके अपोजिट एक्ट्रेस साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में थीं। सीरियल में राम कपूर ने एक बिजनेसमैन का किरदार निभाया था। वहीं साक्षी तंवर, प्रिया शर्मा बनी थीं।
विज्ञापन

3 of 5
पॉपुलर होने के साथ यह सीरियल इंटीमेट सीन को लेकर भी चर्चा में रहा। बताया जाता है प्रोड्यूसर एकता कपूर ने टीवी पर पहली बार इतना लंबा लव मेकिंग सीन शूट किया था। राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच करीब 17 मिनट का सबसे लंबा इंटीमेट सीन फिल्माया गया था। दोनों कलाकारों ने इस किसिंग सीन को कुछ ही रीटेक में फाइनल कर दिया। मगर सूत्रों की मानें तो दोनों इस सीन को लेकर एक दूसरे से काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहे थे।

4 of 5
सीरियल में लिप-लॉक सीन के बाद विवाद भी हुए। साक्षी और राम के बीच इंटीमेट सीन इतने ज्यादा चर्चा में आए कि उनकी तस्वीरें और वीडियो कई महीनों तक वायरल होते रहे। इस एक एपिसोड की वजह से 'बड़े अच्छे लगते हैं' ने रिकॉर्ड टीआरपी हासिल की थी। राम कपूर और साक्षी तंवर के बाद दूसरे टीवी शो में भी कई जोड़ियां किस करती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक ओर जहां किसिंगग सीन की वजह से सीरियल टीआरपी लिस्ट की टॉप पर पहुंच गया लेकिन उसके बाद इसमें भारी गिरावट हुई। बाद में एकता कपूर ने भी माना कि 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच लव मेकिंग सीन दिखाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें