कुछ ही दिन पहले जी टीवी पर ब्रह्मराक्षस नाम का एक सीरियल शुरू हुआ है। इस धारावाहिक में रक्षंदा खान मां का किरदार निभा रही हैं। खबर है कि रक्षंदा ये सीरियल बीच में ही छोड़कर चली गईं हैं।
विज्ञापन
...तो इसलिए सीरियल बीच में छोड़कर भाग गईं रक्षंदा खान
2 of 5
दरअसल, रक्षंदा खान हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। शूटिंग के चलते वो अपनी बेटी का ख्याल नहीं रख पा रही हैं। इसलिए उन्होंने सीरियल छोड़ दिया। उनका कहना है कि उनके लिए अपनी बेटी का उतना ख्याल रख पाना बहुत कठिन है, जितना कभी उनकी मां ने उनका रखा होगा।
विज्ञापन
...तो इसलिए सीरियल बीच में छोड़कर भाग गईं रक्षंदा खान
3 of 5
उन्होंने अपनी मां को इसके लिए थैंक्स भी कहा। रक्षंदा बताती हैं कि हाल ही में वह एक फिल्म देखने थियेटर में गई थीं कि तभी उनके घर से उन्हें फोन आ गया और उन्हें फौरन अपने घर जाना पड़ा, क्योंकि उनकी बेटी काफी रोने रही थी।
...तो इसलिए सीरियल बीच में छोड़कर भाग गईं रक्षंदा खान
4 of 5
रक्षंदा बताती हैं कि जब वो शूट नहीं करती हैं तो केवल अपनी बेटी के बारे में ही पूछती रहती हैं। उसे बार-बार फोन करती रहती हैं। रक्षंदा खान ने कहा कि अब वो किसी हॉलीडे पर नहीं जाएंगी जब तक उनकी बेटी बड़ी नहीं हो जाती।
...तो इसलिए सीरियल बीच में छोड़कर भाग गईं रक्षंदा खान
5 of 5
फिलहाल बेटी की देखभाल उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वो कहती हैं कि टीवी शोज में शूटिंग उतनी कठिन नहीं है, जितनी कठिन बच्चे की देखभाल है। वो हर उस मां को सैल्यूट करती हैं, जिन्होंने बच्चे के लिए अपना करियर छोड़ दिया।