Tusshar Kapoor Ekta Kapoor
तुषार ने कहा- 'जब भी मैं और एकता रक्षाबंधन पर मिलते हैं तो खूब मस्ती करते हैं। अगर मैं शहर में नहीं होता हूं तो वह या तो राखी खरीदकर रख लेती है या फिर मुझे भेज देती है। यह एक रिवाज है जो हम लोग फॉलो करते आए हैं लेकिन अब समय की बंदिशों की वजह से कई बार ऐसा नहीं हो पाता। बचपन में मैं और एकता खूब लड़ाई करते थे लेकिन समय के साथ हम दोनों ने एक दूसरे के काम में दखलअंदाजी करना छोड़ दिया, अब हम लोग दोस्त ज्यादा हैं। पहले हम लोग कार और रूम शेयर करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।'