फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: 'वीकेंड का वार' में मीका सिंह को देख चकराया राखी सावंत का सिर, सलमान खान ने उड़ाया मजाक

Sun, 23 Jan 2022 06:08 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राखी सांवत , सलमान खान और मीका सिंह - फोटो : social media
बिग बॉस टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो है। इस रियलिटी शो का 15वां सीजन अब अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। इसके चलते हर हफ्ते शो में नए-नए मेहमानों को बुलाया जा रहा है। ऐसे में इस बार 'वीकेंड का वार' में बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती और मीका सिंह ने शिरकत की है। सलमान खान इस बार बहुत सारी डांस परफॉरमेंस देने वाले हैं। सलमान ने मीका सिंह के साथ स्टेज पर मीका के साथ ढोल भी बजाए। मीका सिंह को बिग बॉस के सेट पर देखकर राखी सावंत का रिएक्शन देखने लायक था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : social media
राखी के रिएक्शन की वीडियो हो रही है वायरल
इंस्टाग्राम पर सलमान खान के फैन पेज के द्वारा शेयर गए एक वीडियो में राखी सावंत सिंगर मीका सिंह को देखकर हैरान रह जाती हैं। राखी ने उन्हें देखकर अपना सिर पकड़ लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला
मीका ने राखी से पूछा उनका हाल-
वीडियो में मीका सिंह राखी सावंत से उनके हाल-चाल पूछते भी दिख रहे हैं। वह राखी से पूछते हैं,"हाय राखी आप कैसी हो?" मीका को देखकर राखी के मुंह से निकला,'हे भगवान।' इसपर सलमान खान ने भी राखी का मजाक उड़ाया और उनसे कहा,'राखी आपके फेवरेट आए हैं।'


 
विज्ञापन

4 of 4
मीका सिंह और राखी सावंत
राखी और मीका का है विवादों से पुराना नाता-
राखी और सिंगर मीका सिंह का एक पुराना इतिहास रहा है। 2006 में मीका और राखी तब सुर्खियों में आ गए थे, जब राखी के बर्थडे पर मीका ने उन्हें जबरदस्ती किस कर दिया था। इसपर राखी ने उनपर जबरदस्ती का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में ये मामला शांत हो गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें