बिग बॉस 14 में इन दिनों राखी सावंत दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं। शो में बीता हफ्ता ‘फैमिली वीक’ के नाम रहा। इस दौरान सभी कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य या करीबी उनसे मिलने पहुंचे। राखी सावंत की मां जया सावंत ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बात की। राखी की मां अभी अस्पताल में हैं। मां को देखने के बाद वह भावुक हो जाती हैं।