अनामिका मजूमदार के 'केबीसी' की पहली करोड़पति बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने KBC के 23वें एपिसोड की शुरुआत कंटेस्टेंट का हौसला बढ़ाकर की। बिग बी ने कहा कि किसी पर टिप्पणी करना बहुत आसान है लेकिन वो काम खुद करें तब सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
केबीसी
इसी कड़ी में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के पड़ाव को पार करते हुए राजूदास राठौड़ हॉट सीट तक पहुंचे। महाराष्ट्र के राजूदास एक प्राइमरी टीचर हैं। राजू 12 सालों से केबीसी में आने का प्रयास कर रहे थे। केबीसी में सिलेक्ट होकर राजू ने अपनी पत्नी को सरप्राइज दिया।
पढ़ें- बिग बॉस में आने से पहले जहर खा चुकी हैं सपना चौधरी, वायरल हुआ 6 पन्नों की सुसाइड नोट
विज्ञापन
3 of 6
केबीसी
राजू बंजारा जनजाति के हैं। राजू शो के दौरान काफी कॉन्फिडेंट लगे और एक के बाद एक सवालों का सही जवाब देकर 25 लाख रुपए जीतकर गए। राजू ने 10 हजार तक का पड़ाव तो बड़ी आसानी से पार कर लिया।
पढ़ें- राम रहीम और हनीप्रीत का एक और सच आया सामने, एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
4 of 6
केबीसी
इसे बाद पहली लाइफ लाइन 1 लाख 60 हजार के प्रश्न पर इस्तेमाल की। 3,20,000 का प्रश्न सचिन तेंदुलकर से जुड़ा था। जिसका जवाब राजू ने आसानी से दे दिया। राजू सचिन के बहुत बड़े फैन हैं।
पढ़ें- 4 साल से उदय चोपड़ा को नहीं मिली कोई फिल्म, अब हुआ ऐसा हाल देख पहचान नहीं पाएंगे
विज्ञापन
5 of 6
kbc
राजू अपनी जाति के कुछ बच्चों को फ्री शिक्षा देते हैं। राजू ने शो के दौरान ये भी बताया कि वो पत्नी अश्विनी से बेहद प्यार करते हैं। अमिताभ बच्चन भी राजू की लव स्टोरी सुनकर काफी खुश हुए। राजू इस पैसों से कार खरीदेंगे और कुछ हिस्सा बच्चों की शिक्षा पर खर्च करेंगे।
राजू 25 लाख के प्रश्न पर पहुंच गए और उनके पास अभी तीन लाइफलाइन बची थीं। लेकिन इस प्रश्न में आकर वो ऐसा फंसे कि तीनों लाइफलाइन यूज कर लीं। राजू ने 50 लाख के प्रश्न से क्विट कर लिया। हालांकि ये प्रश्न खेलते तो राजू 50 लाख रुपए जीत जाते क्योंकि उनका अनुमान बिल्कुल ठीक था।