फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'बिग बॉस' के चार विजेता, कुछ को मिला देरी से काम तो दो जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Wed, 22 Jan 2020 12:46 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Roy and Ashutosh Kaushik - फोटो : file photo
'बिग बॉस' को अभी तक 13 साल हो चुके हैं। 13 सीजन में 'बिग बॉस' को 13 विजेता भी मिले। इन सितारों ने विजेता बनने के बाद खूब शोहरत भी कमाई। कुछ को भरपूर काम मिला तो कुछ सितारे कुछ वक्त बाद लाइमलाइट से दूर हो गए। खास बात है कि 'बिग बॉस' सीजन के पहले विजेता ने तो बॉलीवुड में 'आशिकी' फिल्म से सभी को दीवाना बना दिया था और अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। जानिए 'बिग बॉस' के विजेताओं के बारे में जो अब लाइमलाइट से दूर हैं या फिर जिन्हें शोहरत के मुताबिक काम कम मिला।
विज्ञापन

2 of 5
rahul roy - फोटो : amar ujala
बिग बॉस सीजन 1 
महेश भट्ट की फिल्म 'आशिकी' से रातों रात सुपरस्टार बने राहुल रॉय ने 'बिग बॉस' का पहला सीजन अपने नाम किया था। राहुल के साथ टॉप 3 में कारोल ग्रैसियस और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन पहुंचे थे। बिग बॉस का सीजन 1 सलमान खान नहीं बल्कि अरशद वारसी ने होस्ट किया था। राहुल रॉय को इस शो से बहुत नाम कमाया लेकिन उनकी फिल्में ज्यादा हिट नहीं हो पाईं। इसके बाद देखते ही देखते राहुल लाइमलाइट से दूर हो गए। खबरों की मानें तो राहुल 'तितली' (Titli) फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म 'आगरा' में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार के भीतर राजनीति और रिश्तों पर आधारित होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Ashutosh Kaushik
बिग बॉस 2
बिग बॉस सीजन 2 का होस्ट बदलकर शिल्पा शेट्टी को लाया गया था। शिल्पा उस वक्त 'बिग बॉस' के यूके वर्जन बिग ब्रदर में विनर बनी थीं। इस सीजन को आशुतोष कौशिक ने अपने नाम किया। आशुतोष ने डायना हेडन, राखी टंडन, मोनिका बेदी और पायल रोहतगी जैसे सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ा और ट्रॉफी पर कब्जा किया। आशुतोष बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद अपने गांव वापस लौट गए। फिलहाल वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर में अपनी ज्वैलरी की दुकान चला रहे हैं।

4 of 5
gautam gulati - फोटो : file photo
बिग बॉस 8
गौतम गुलाटी 'बिग बॉस 8' के विनर बने। इस सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ये शो हल्ला बोल कॉन्सेप्ट पर रहा। हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया था। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म अजहर में काम किया था। वो आखिरी बार फिल्म बहन होगी तेरी में नजर आए थे। खबरों की मानें तो वो सलमान की फिल्म 'राधे' में नजर आएंगे। बिग बॉस जीतने के बाद जिस तरह से गौतम ने नाम कमाया था उस तरह से उन्हें काम मिलने में थोड़ा वक्त जरूर लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
manveer gurjar
बिग बॉस 10
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद लंबे वक्त तक वह लाइमलाइट से दूर रहे। फिलहाल वो अब 'आज की अयोध्या' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। 

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-शहनाज के झगड़े पर रश्मि का बड़ा बयान, बोलीं- 'सिड के बिना वो कुछ भी नहीं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें