बालिका वधू की 'आनंदी' यानि प्रत्युषा बनर्जी की मौत को आप नहीं भूले होंगे। अपने आनंदी के किरदार से प्रत्युषा घर-घर का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं थी लेकिन हर कोई तब सन्न रह गया जब इसी साल एक अप्रैल को प्रत्युषा की लाश उसके कमरे से मिली।
विज्ञापन
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
2 of 10
प्रत्युषा की मौत ने ग्लैमर की दुनिया को हिलाकर रख दिया। जितना प्रत्युषा की खुदकुशी की खबर ने लोगों को परेशान किया उससे ज्यादा चौंकाने वाली बात थी, प्रत्युषा की मौत में उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का नाम आना।
विज्ञापन
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
3 of 10
प्रत्युषा की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों और कई दोस्तों ने सीधे-सीधे कह डाला कि राहुल ने प्रत्युषा को मारा है। कई ऐसी चीजें भी हुईं जिन्होंने शक की सुईं राहुल की तरफ घुमा दी।
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
4 of 10
प्रत्युषा की मौत के बाद राहुल के पहले से शादीशुदा होने और उसके प्रत्युषा को हद दर्जे तक परेशान करने की बात सामने आई। प्रत्युषा से पैसे लेने की बात भी सामने आई। ऐेसे में पुलिस भी मामले में राज को नजरअंदाज नहीं कर सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
5 of 10
पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने प्रत्युषा की मौत को खुदकुशी ही माना। इसके बाद प्रत्युषा की मौक के बाद एक जांच में सामने आया कि प्रत्युषा गर्भवती थी। ऐसे में माना जा रहा था कि राहुल की जिस तरह से इस मामले में बुरी गत हुई वो शायद किसी नए रिश्ते में आने में कुछ समय तो लेंगे ही लेकिन उन्होंने तो सबको झुठला दिया।
विज्ञापन
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
6 of 10
बॉलीवुड लाइफ कॉम की खबर के मुताबिक, हाल ही में राहुल को मुंबई के एक नाइट क्लब में देखा गया। राहुल के साथ एक लड़की भी थी। दोनों साथ में डांस तो कर ही रहे थे लेकिन बात सिर्फ डांस तक ही नहीं थी।
विज्ञापन
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
7 of 10
t
राहुल और ये लड़की क्लब में एक-दूसरे से लिपट कर काफी भद्दे और अश्लील तरीके से डांस कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों ही नशे में भी थे।
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
8 of 10
राहुल के नए अफेयर की ये बात सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने खुलकर उनपर लानत-मलानत की है। अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड की मौत के तीन महीने पूरे ना हो पाए और राहुल का क्लब में जाकर 'भद्दा' डांस करने की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है।
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
9 of 10
राहुल के दूसरी महिला संग डांस की बात सामने आने पर उनकी पिछली बातें भी एक बार फिर सोशल मीडिया पर आ गईं है जिनमें बताया जा रहा है कि किस तरह से राहुल लड़कियों को धोखा देने में एक्सपर्ट है।
प्रत्युषा की मौत के तीन महीने बाद ही राहुल को मिली नई गर्लफ्रेंड!
10 of 10
कई लोगों ने राहुल से इस खबर को लेकर सवाल भी किए हैं जिनमें 'आखिर कोई आदमी इतना ज्यादा बेशर्म कैसे हो सकता हैं' जैसे सवाल भी हैं। हालांकि राहुल के इस डांस को लेकर पक्के तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।