राघव जुयाल
- फोटो : इंस्टाग्राम
राघव को अपनी पहली फिल्म वर्ष 2014 में 'सोनाली केबल' के रूप में मिली जिसमें उनके साथ अली फजल और रिया चक्रवर्ती मुख्य भूमिकाओं में रहे। एक अभिनेता के रूप में राघव को यहां से कोई फायदा नहीं मिला। एक बेहतरीन डांसर होने की वजह से राघव को रेमो डिसूजा ने अपने निर्देशन में बनाई फिल्म 'एबीसीडी 2' में एक अहम भूमिका दी। फिल्म में वरुण धवन, प्रभु देवा और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। चूंकि, राघव एक डांसर हैं तो वह टीवी पर लगातार 'नच बलिए', 'डांस प्लस', 'सुपर डांसर', 'डांस चैंपियंस' जैसे शोज से जुड़े रहे।