फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: इस कंटेस्टेंट को विनर देखना चहती हैं मौनी रॉय, बोलीं- 'मेरा उनसे ये नाता रहा है'

Wed, 19 Dec 2018 06:00 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
बिग बॉस 12 अब अपने अंतिम चरम पर है। शो को फिनाले जल्द ही घोषित होने वाला है। ऐसे में सभी घरवाले जीत की धुन में बौखला गए हैं। कोई किसी को अपना साथी नहीं मान रही और साथ ही एक-दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप मढ़े जा रहा है। इस बीच टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कहा है कि वह इस कंटेस्टेंट को विनर देखना चाहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
mouni roy
मौनी रॉय ने बीते दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा, ' हालांकि मैं इस बार बिग बॉस सीजन नहीं देख पा रही हूं लेकिन करणवीर बोहरा मेरे कोस्टार रह चुके हैं तो मैं चाहूंगी कि इस सीजन के विजेता वही बनें। बता दें कि करणवीर, दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ इस बार घर में बड़े नाम हैं और मशहूर सेलिब्रिटी हैं। जबकि कॉमनर्स के तौर पर दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, सोमी खान, रोडिज फेम सुरभि राणा ने शो में जीत के लिए बराबर जंग जारी  किए हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं। बीते सोमवार हुए टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी है। समय-समय पर बिग बॉस द्वारा एक हॉर्न बजाया जाएगा और इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से किसी ना किसी सदस्य की फोटो पर क्रॉस मार्क बनाना है या फिर उसे जलाकर नष्ट करना है। आपसी सहमति से जिस भी सदस्य के फोटो का चुना जाएगा वह घर से बेघर हो जाएगा।

#Sreesanth playing victim and Sympathy card again.#Karanvir said Cheater because #Sreesanth cheated in task but #Sreesanth took it to his career for sympathypic.twitter.com/cnphh7YUOZ

— The Khabri (@TheKhbri) December 18, 2018

4 of 5
bigg boss
ऐसे में अभी तक इस टास्क में सोमी खान, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ और घर के सबसे बड़े जीत के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट हुए इन सभी सॉलिड सदस्यों में से किसी को तो बाहर जाना ही होगा। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता है। क्योंकि टास्क का दूसरा पड़ाव आज होना है और इसमें करणवीर, श्रीसंथ, रोमिल और सोमी के बाद अब 'टिकट टू फिनाले' टास्क दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा के बीच जंग होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें