अभिनेत्री पवित्र पुनिया के बाद टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन का हिस्सा बनी एक और प्रतियोगी की सच्चाई सामने आई है। और, वह नई प्रतियोगी हैं पंजाबी गायिका सारा गुरपाल। सारा ने शो के प्रीमियर के दौरान इसके होस्ट अभिनेता सलमान खान के सामने बताया कि वह अभी तक कुंवारी हैं। जबकि, हकीकत में तो वह शादीशुदा हैं। यह खुलासा उनके पति पंजाबी गायक तुषार कुमार ने किया है। तुषार का कहना है कि सारा से उनकी शादी वर्ष 2014 में हो चुकी है।