बिग बॉस के शो में क्रिसमस के मौके पर सुपरहिट सॉन्ग देने वाले सिंगर मीका सिंह को बुलाया गया। इस मौके पर मीका सिंह ने सलमान के साथ-साथ घरवालों का भी खूब इन्जाय किया। लेकिन मीका के जाने के बाद इस कंटेस्टेंट ने सलमान से शराब की मांग की....
विज्ञापन
2 of 5
Puneesh sharma
बिग बॉस में सभी कंटेस्टेंट पिछले तीन महीने से आम लोगों की तरह जिंदगी जी रहे हैं। घरवालों के दीवाली भी घर में मनी थी और अब क्रिसमस को मौका था तो घर में पुनीश ने सलमान से शो पर ही शराब की मांग रख डाली।
विज्ञापन
3 of 5
Hina Khan
दरअसल, मीका की मस्ती और डांस के बाद सलमान स्क्रिन के जरिए घरवालों के पास आए और उनसे ढेर सारी बातें की। साथ ही प्रियांक और लव की सुल्तानी अखाड़े में जंग भी करवाई और तो और बातों ही बातों में शो के विनर का भी नाम ले डाला। इतना ही नहीं सलमान ने ये कहकर हिना के होश उड़ा दिए।
4 of 5
Bigg Boss 11
इन सब बातों के बाद सलमान के घरवालों को बाय कहने की बारी आई और साथ ही सलमान बोले की क्रिसमस पर धूम मचाओ और पार्टी मनाओ। बस यही बात पुनीश ने पकड़ ली और सलमान से शराब की मांग रख डाली। इस पर सलमान बोले हां मिलेगी नल खोलों और मुंह लगा लो। यहां से पेट ना भरे तो फ्लश करों...
सलमान के इतना कहने के बाद घरवालों ने खूब ठहाके लगाए। बता दें कि शो को खत्म होने में तीन हफ्ते बचे हैं और नॉक आउट राउंड शुरू होने वाला है। जिसमें सभी घरवालों को दोस्ती भुलाकर सिर्फ अपने लिए ही खेलना होगा।