फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉयलेट के कपड़े धुलवाने के बाद बिग बॉस के घर से हुई प्रियंका की छुट्टी

Sun, 23 Oct 2016 04:42 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस-10' ने शुरू होते ही धमाल मचा दिया है। इस घर में इंडिया वाली कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा शुरुआत से सुर्खियों में छाई हुई थीं। पहले दिन से लड़ाई-झगड़ा करने में वो सबसे आगे थीं। वो अपने मालिक होने का कोई फायदा हाथ से नहीं जाने दे रही थीं। पांचवें दिन टास्क के दौरान प्रियंका ने अपनी पैंट में टॉयलेट कर दिया और फिर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट वीजे वाणी को इस पैंट को धोने को कहा।

दिलचस्प बात ये है कि वाणी ने उसकी बात मान भी ली। इससे पहले दोनों के बीच गरमागरम बहस भी हुई थी। इसी के चलते प्रियंका जग्गा की बिग बॉस के घर से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

टॉयलेट के कपड़े धुलवाने के बाद बिग बॉस के घर से हुई प्रियंका की छुट्टी

2 of 5
प्रियंका जग्गा बिग बॉस 10 की पहली कंटेस्टेंट हैं जो घर से बाहर हो गईं हैं। दरअसल इंडियावालों ने खुद खाना बनाकर घर का जरूरी नियम तोड़ा था। इसी वजह से 'बिग बॉस' ने सेलिब्रिटीज और उन्हें एक टास्क दिया जिसके तहत दोनों टीमों में से दो-दो कंटेस्टेंट का मुकाबला होना था। 
विज्ञापन

टॉयलेट के कपड़े धुलवाने के बाद बिग बॉस के घर से हुई प्रियंका की छुट्टी

3 of 5
इस टास्क में सेलिब्रिटीज की तरफ से गौरव चोपड़ा और वाणी ने हिस्सा लिया तो वहीं इंडियावालों की टीम से प्रियंका जग्गा और नवीन प्रकाश ने।

टॉयलेट के कपड़े धुलवाने के बाद बिग बॉस के घर से हुई प्रियंका की छुट्टी

4 of 5
नए टास्क के अंतर्गत चारों को घोड़े पर बैठकर टास्क खत्म होने तक लगातार पानी पीना था। वीजे वाणी और नवीन प्रकाश जल्द ही टास्क से बाहर हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉयलेट के कपड़े धुलवाने के बाद बिग बॉस के घर से हुई प्रियंका की छुट्टी

5 of 5
गौरव चोपड़ा और प्रियंका जग्गा दोनों ही जीत के करीब थे। इसी बीच प्रियंका खुद को रोक नहीं पाई और कपड़ों में ही टॉयलेट कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें