फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: अर्शी का फूटा गु्स्सा, प्रियांक को बोलीं 'जूते से मारूंगी अगर मेरे पास आया'

Tue, 21 Nov 2017 04:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Arshi Anger
बिग बॉस-11 की अदालत में अर्शी पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगे कि वे अपना आपा खो बैठीं। वकील हिना ने भरी अदालत में प्रियांक के मुंह से उगलवाया अर्शी के खिलाफ इल्जामों का जहर...जानिए क्या हुआ अर्शी का हाल...
विज्ञापन

2 of 5
Hina And Priyank
सलमान के शो में लगी अदालत में अर्शी पर लगाए गए इल्जामात से उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। बता दें कि हिना और प्रियांक ने बिग बॉस की भरी अदालत में अर्शी की इज्जत को तार-तार कर डाला है। जज सपना और बंदगी के सामने कटघरे में खड़े होकर प्रियांक ने अर्शी को बेइज्जत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि अर्शी ने अदालत में हुई बेइज्जती का बदला अदालत के बाहर लिया और प्रियांक को खरी-खोटी सुनाई। प्रियांक ने अदालत में अर्शी पर इल्जाम लगाया था कि अर्शी उनसे फ्लर्ट करती हैं। जिस पर अर्शी का माथा सनक गया। इतना ही नहीं प्रियांक ने ये भी कहा कि अर्शी एक्सरसाइज के समय उकसाने वाले कपड़े पहनती हैं।

4 of 5
Vikas and Arshi
अदालत में तो अर्शी ने कुछ नहीं बोला लेकिन टास्क खत्म होने के बाद अर्शी ने अपने इरादे साफ कर दिए और प्रियांक पर बरस पड़ीं। अर्शी बोली 'प्रियांक तुझ पर लड़कियां थूकेंगी, महिलाओं को बेइज्जत करता है फिर माफी मांगता है।' प्रियांक के कपड़ों पर कमेंट्स को लेकर अर्शी ने कहा कि 'किसी के बाप ने खरीद कर नहीं दिए हैं कपड़े।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyank
अर्शी ने प्रियांक को चालू, मक्कार और ना जाने क्या-क्या कहा। इतना ही नहीं अर्शी ने प्रियांक को जूते मारने की भी बात कही। बता दें कि हिना ने अर्शी पर अदालत में आरोप लगाया था कि वे घर में सब पर डोरे डालती हैं। अर्शी इस बात आज रात हिना से जवाब मांगेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें