फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 2 साल बाद तलाक लेने जा रही ये एक्ट्रेस, बोली- 'घरेलू हिंसा से परेशान होकर लिया फैसला'

Mon, 29 Apr 2019 12:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priya bathija
टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है । उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी । अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं । अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है । ये प्रिया की दूसरी शादी थी । 
विज्ञापन

2 of 6
priya bathija
प्रिया ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वो तलाक क्यों लेना चाहती हैं । स्पॉटब्वॉय को दिए इंटरव्यू में प्रिया ने बताया, 'ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मैं आज तलाक के बारे में बात कर रही हूं । एक लड़की जो दूसरी बार इससे गुजर रही है । मुझे अब शादी पर भरोसा नहीं रहा' । 
विज्ञापन

3 of 6
priya bathija
प्रिया ने बताया, 'मैं अपना करियर बीच में रोककर शादी की वजह से रायपुर में जाकर बस गई । लेकिन जब मैं अपने पति और उनके पैरेंट्स के साथ रायपुर जाकर रहने लगी तो पता चला कि मेरे पति मुंबई में रहना चाहते हैं । मेरी सास भी मुंबई में जाकर रहने के लिए पीछे पड़ी रहीं ।'

4 of 6
priya bathija
'हम मुंबई शिफ्ट हो गए । मैंने अपने पति के करियर को बनाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उसने इस रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया । मैं सिर्फ उसके लिए मुंबई आने का एक टिकट थी । मेरे तलाक लेने की सबसे बड़ी वजह घरेलू हिंसा थी ।'
विज्ञापन

5 of 6
priya bathija
'जब बात हद से ज्यादा आगे बढ़ गई तब मुझे ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत करनी पड़ी । मुझे बस इस रिश्ते में मेंटल और फिजिकल ट्रामा सहना पड़ा । जिसका सबूत मेरे मेडिकल बिल और पुलिस में दर्ज शिकायत है ।' कवलजीत का इस पर अभी कोई बयान  नहीं आया है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priya bathija
कवलजीत से पहले प्रिया ने टीवी एक्टर जतिन शाह के साथ साल 2009 में शादी की थी लेकिन दो साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया । प्रिया हाल ही में टीवी शो 'डायन' में नजर आई थीं । इसके पहले वो 'सूर्यपुत्र कर्ण' में गंगा के रोल में नजर आ चुकी हैं । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें