फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के अचानक निधन से सदमे में हैं प्रिंस नरूला, इंटरव्यू में बताई मौत से पहले की एक-एक बात

Mon, 08 Jul 2019 12:42 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रूपेश नरूला और प्रिंस नरूला - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रोडीज के गैंग लीडर और बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला के लिए एक बुरी खबर सामने आई थी। दरअसल एक हादसे में प्रिंस के भाई रुपेश की मौत हो गई थी। जिसके चलते प्रिंस तुरंत ही टोरंटो रवाना हो गए थे। ऐसे में अब प्रिंस ने बताया है कि उनके भाई की मौत कैसे हुई थी।
विज्ञापन

2 of 6
prince narula
प्रिंस ने स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए बताया- 'रुपेश की उम्र सिर्फ 25 साल थी और वो हाल ही में अमेरिका शिफ्ट हो गया था। उसकी शादी को सिर्फ दो ही महीने हुए थे। वहीं भाभी का वीजा नहीं हो पाया था जिसके चलते वो हमारे साथ ही रह रही थीं। वो जल्दी ही भाई के साथ अमेरिका शिफ्ट होने वाली थीं।'
विज्ञापन

3 of 6
prince narula
इसके बाद प्रिंस ने कहा- 'भाई फिलहाल परिवार के साथ टोरंटो में थे और सोमवार को बीच पर घूमने गए थे। बीच पर काफी देर एन्जॉय करने के बाद उनका परिवार तो वापस घर आ गया लेकिन भाई ने कहा कि वो कुछ देर और अपने दोस्तों के साथ रुकेंगे। जिसके चलते वो उस वक्त घर नहीं गए।'

4 of 6
prince narula
प्रिंस ने आगे बताया- 'कुछ देर और एन्जॉय करने के बाद भाई के दोस्त ने भी कहा कि अब चलते हैं तो भाई ने कहा कि तू चल मैं बस आता हूं। भाई की बात सुन दोस्त पार्किंग से कार लेने चला गया। जैसे ही वो पार्किंग से कार लेकर बाहर आया कि बीच पर शोर सुनाई दिया- डूब गया, डूब गया। ये सुनते ही दोस्त बीच पर भागा और रुपेश को सभी लोग ढूंढ़ने  लगे। लेकिन करीब 20 मिनट तक रुपेश भाई का कोई पता नहीं लगा और जब वो मिले तो उनकी मौत हो चुकी थी।'
विज्ञापन

5 of 6
Prince Narula and Yuvika Chaudhary - फोटो : instagram
प्रिंस ने बताया- 'रुपेश के दोस्त से जब उन्होंने बात की तो उसने कहा मुझे नहीं पता वो पानी में दोबारा कब और कैसे चले गए। चूंकि रुपेश ने कहा था कि तू गाड़ी निकाल मैं आता हूं। वहीं पानी भी बहुत ज्यादा नहीं था।' प्रिंस ने आगे कहा- 'वो दोस्त ही भाई को अकेले अस्पताल लेकर गया।लेकिन डॉक्टर्स ने कहा कि भाई नहीं रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Prince Narula - फोटो : social media
रुपेश के अंतिम संस्कार के बारे में प्रिंस ने बताया - 'उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही होगा। मां- पापा भाई का शव लेने गए हैं। जबकि युविका यहीं भाभी के साथ है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि भाई नहीं रहे।' 'रुपेश कहीं डिप्रेशन के शिकार तो नहीं थे' के सवाल पर प्रिंस ने कहा- 'बिलकुल नहीं, भाई बहुत ही खुशमिजाज इंसान था। वो हमेशा खुश रहता था और हाल ही में तो उसकी शादी हुई थी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें